होम / टेक वर्ल्ड / Jio यूज़र्स को मिलेगा फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन : पढ़ें पूरी जानकारी

Jio यूज़र्स को मिलेगा फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन : पढ़ें पूरी जानकारी

रिलायंस जियो ने अपने यूज़र्स के लिए जबरदस्त ऑफर की घोषणा की है। कंपनी 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है, जिसकी कीमत ₹35,100 है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह ₹35,100 मूल्य का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन अपने यूज़र्स को पूरे 18 महीनों तक बिल्कुल मुफ्त देगी। यह ऑफर सबसे पहले 18 से 25 वर्ष की उम्र वाले यूज़र्स के लिए लागू होगा और बाद में देशभर के सभी योग्य यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा।

जियो के अनुसार, ₹349 या उससे अधिक के अनलिमिटेड 5G प्लान वाले सभी प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यूज़र्स को MyJio ऐप में “Claim Now” बैनर पर क्लिक कर यह सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करना होगा। जो यूज़र अभी पात्र नहीं हैं, वे “Register Interest” विकल्प के ज़रिए इस ऑफर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

Google AI Pro सब्सक्रिप्शन में Gemini 2.5 Pro मॉडल, Veo 3.1 वीडियो जनरेशन, NotebookLM एक्सेस और 2TB क्लाउड स्टोरेज (Google Photos, Gmail, Drive) जैसी प्रीमियम सुविधाएँ मिलती हैं।

यह घोषणा ऐसे समय आई है जब OpenAI ने हाल ही में भारतीय यूज़र्स को ChatGPT Go का एक साल का मुफ्त एक्सेस देने का ऐलान किया था। हालांकि, जियो का यह ऑफर फीचर्स और वैल्यू के लिहाज़ से कहीं ज़्यादा व्यापक माना जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के आईटी सेक्टर के लिए AI बड़ा खतरा नहीं: नैसकॉम

नैसकॉम की नई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में भारत का टेक सेक्टर 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। 1.35 लाख नई नौकरियों और 315 अरब डॉलर राजस्व का अनुमान जताया गया है।

5 hours ago

वॉट्सऐप डेटा शेयरिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 16 मार्च तक बदलाव का भरोसा

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में भरोसा दिया है कि वह 2021 की गोपनीयता नीति से जुड़े प्रतिस्पर्धा आयोग के निर्देशों का पालन करेगा। 16 मार्च तक बदलाव लागू होंगे।

1 day ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 days ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 days ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

6 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

3 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

3 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

3 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago