होम / टेक वर्ल्ड / गूगल ने लॉन्च किया सस्ता 'Gemini AI Plus' प्लान: 'ChatGPT Go' को टक्कर देने की तैयारी
गूगल ने लॉन्च किया सस्ता 'Gemini AI Plus' प्लान: 'ChatGPT Go' को टक्कर देने की तैयारी
जहां ChatGPT Go का फ़ोकस versatility और personalization पर है, वहीं Gemini AI Plus गूगल के इकोसिस्टम इंटीग्रेशन को मज़बूत बनाने की रणनीति पर आधारित है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
गूगल ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए नया सब्सक्रिप्शन टियर Gemini AI Plus लॉन्च किया है। फिलहाल यह योजना केवल इंडोनेशिया में उपलब्ध है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे भारत समेत अन्य बाज़ारों में भी पेश किया जाएगा। यह कदम सीधे तौर पर OpenAI के ChatGPT Go से मुकाबले के लिए माना जा रहा है।
Gemini AI Plus का शुरुआती ऑफ़र IDR 37,500 (करीब ₹200/माह) है, जो बाद में बढ़कर IDR 75,000 (करीब ₹400/माह) हो जाएगा। इस प्लान में उपयोगकर्ताओं को Gemini 2.5 Pro और उसकी Deep Research क्षमता मिलेगी। साथ ही गूगल ने कई एडवांस टूल्स जैसे Veo 3 (वीडियो जनरेशन – लिमिटेड एक्सेस), Flow AI (फिल्ममेकिंग टूल), Notebook LLM (कोडिंग व डेटा एनालिसिस) को भी शामिल किया है।
इसके अलावा यह सब्सक्रिप्शन गूगल वर्कस्पेस ऐप्स—Gmail, Docs, Sheets, Slides और Drive—में एआई इंटीग्रेशन के साथ आएगा। उपयोगकर्ताओं को 200GB क्लाउड स्टोरेज और 128K टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो भी उपलब्ध होगी, जो फ्री वर्ज़न से चार गुना अधिक है।
कीमत के लिहाज़ से यह गूगल के महंगे AI Pro (₹1,950/माह) और AI Ultra (₹24,500/माह) से काफी सस्ता है, जिससे ज़्यादा लोग इसे अफ़ोर्ड कर सकें। वहीं, OpenAI का ChatGPT Go, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है, ₹399 प्रति माह पर उपलब्ध है।
इसमें GPT-5 का एक्सेस, इमेज जनरेशन लिमिट्स, लंबी बातचीत की मेमोरी और कस्टम GPT बनाने की सुविधा शामिल है। जहां ChatGPT Go का फ़ोकस versatility और personalization पर है, वहीं Gemini AI Plus गूगल के इकोसिस्टम इंटीग्रेशन को मज़बूत बनाने की रणनीति पर आधारित है।
टैग्स