होम / टेक वर्ल्ड / Apple और Google के बीच $1 बिलियन की बड़ी डील तय: जानें पूरा मामला

Apple और Google के बीच $1 बिलियन की बड़ी डील तय: जानें पूरा मामला

Apple reportedly Google की पैरेंट कंपनी Alphabet को हर साल $1 बिलियन देगा ताकि वह Gemini AI मॉडल का इस्तेमाल कर सके। यह डील Siri के अब तक के सबसे बड़े अपग्रेड का आधार बनेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

टेक जगत की दो दिग्गज कंपनियों Apple और Google के बीच एक ऐतिहासिक एआई साझेदारी लगभग तय मानी जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Apple करीब $1 बिलियन प्रति वर्ष Google को भुगतान करने पर सहमत है ताकि कंपनी अपने उन्नत 1.2 ट्रिलियन पैरामीटर वाले Gemini AI मॉडल तक पहुंच प्राप्त कर सके।

यह साझेदारी Apple के वॉयस असिस्टेंट Siri के बड़े ओवरहॉल का हिस्सा है, जो कई वर्षों से आलोचना झेल रहा है। Apple का लक्ष्य Siri को एक अधिक समझदार, संदर्भ-आधारित और जटिल कार्य पूरा करने में सक्षम एआई असिस्टेंट में बदलना है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने Gemini पर निर्णय लेने से पहले OpenAI के ChatGPT और Anthropic के Claude जैसे कई थर्ड-पार्टी एआई मॉडल का परीक्षण किया था।

हालांकि, यह कदम अस्थायी है क्योंकि Apple 2026 के अंत तक अपना खुद का 1 ट्रिलियन पैरामीटर वाला क्लाउड-आधारित मॉडल तैयार करने पर काम कर रहा है। Gemini का उपयोग Siri के summarizer और planner जैसे फ़ंक्शन को संभालने के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी फीचर्स Apple के इन-हाउस एआई सिस्टम पर चलेंगे।

खास बात यह है कि यह मॉडल Apple के Private Cloud Compute सर्वर पर चलेगा, जिससे यूज़र डेटा Google की सिस्टम से पूरी तरह अलग रहेगा। एप्पल का यह कदम उसकी बड़ी रणनीति Apple Intelligence का हिस्सा है, जिसके तहत एआई को उसके पूरे इकोसिस्टम में गहराई से जोड़ा जाएगा। कंपनी जल्द ही Siri की नई क्षमताओं को दिखाने के लिए एक स्मार्ट डिस्प्ले और अन्य नई डिवाइसेज़ भी पेश कर सकती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के आईटी सेक्टर के लिए AI बड़ा खतरा नहीं: नैसकॉम

नैसकॉम की नई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में भारत का टेक सेक्टर 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। 1.35 लाख नई नौकरियों और 315 अरब डॉलर राजस्व का अनुमान जताया गया है।

3 hours ago

वॉट्सऐप डेटा शेयरिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 16 मार्च तक बदलाव का भरोसा

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में भरोसा दिया है कि वह 2021 की गोपनीयता नीति से जुड़े प्रतिस्पर्धा आयोग के निर्देशों का पालन करेगा। 16 मार्च तक बदलाव लागू होंगे।

1 day ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 days ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 days ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

6 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

27 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

40 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

49 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

58 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago