होम / सोशल मीडिया / ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही 1GB डाटा गायब हो जाएगा, बताया दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट ने...

ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही 1GB डाटा गायब हो जाएगा, बताया दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट ने...

हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग पर आज एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया है कि इंटरनेट पर किस तरह के फर्जी विज्ञापनों की भरमार है। इतना ही नहीं इन विज्ञापन लिंक पर क्लिक करते ही जीबी में डाटा गायब हो रहा है। पढ़िए ये रिपोर्ट... इंटरनेट पर फर्जी विज्ञापनों

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग पर आज एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया है कि इंटरनेट पर किस तरह के फर्जी विज्ञापनों की भरमार है। इतना ही नहीं इन विज्ञापन लिंक पर क्लिक करते ही जीबी में डाटा गायब हो रहा है। पढ़िए ये रिपोर्ट...

इंटरनेट पर फर्जी विज्ञापनों की भरमार

एक लिंक पर क्लिक करते ही आपका एक जीबी डाटा गायब हो जाएगा। दरअसल यह सब कुछ वॉट्सएप व फेसबुक जैसे सोशल मीडिया में हो रहा है। अनचाहे फर्जी विज्ञापन के लिंक पर एक क्लिक करते ही न सिर्फ डाटा बर्बाद हो रहा है, बल्कि व्यक्तिगत जानकारियों भी हैक हो रही है। अब तक सैकड़ों लोगअपना डाटा गंवा चुके है। अकेले रायगढ़ शहर में बगैर इस्तेमाल किए सौ से अधिक जीबी डाटा बर्बाद हो चुका है। इतने में 20 हजार से अधिक एमपी थ्री गाना आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

दीपावली ऑफर की धूम मची हुई है। कंपनियां अपने -अपने प्रॉडक्ट को बेचने आकर्षक उपहार के बहाने ग्राहकों को आकर्षित करने लगी है। इन कंपनियों के निशाने में सबसे अधिक ऑनलाइन शापिंग करने वाले युवा वर्ग है, जो स्मार्टफोन के प्रचलन के बाद अधिकांश समय सोशल मीडिया में व्यतीत करते है। ऐसे ही लोगों को चूना लगाने सोशल मीडिया में फर्जी विज्ञापनों की भरमार देखी जा रही है। ब्रांडेड जूते, कपड़े, घड़ी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से लेकर हर सामानों का विज्ञापन हो रहा है। हो सकती है हैकिंग आईटी एक्सपर्ट अंकुर मित्तल की मानें तो सोशल मीडिया पर आई फर्जी लिंक खोलने से व्यक्तिगत जानकारियां भी हैक हो सकती है। इसे ओपन करने में दो से तीन जीबी डाटा खर्च हो जाता है। सबसे अधिक फेक मैसेज व पाप्स अप्स से बर्बाद हो रहा है। जितना डाटा बर्बाद हो रहा है, उससे 20 हजार एमपी थ्री गाने या 5 से 8 मूवी डाउनलोड किए जा सकते है। केस 1 | स्थानीय डिग्री कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र दीपक सिंह वाट्सएप में आए फर्जी लिंक के शिकार हुए है। उन्होंने बताया कि एक नामी कंपनी के मोबाइल पांच हजार में ऑफर आया। लिंक पर क्लिक करने पर नाम, ईमेल आईडी सहित अन्य जानकारियां भरवाई गई। इसके अलावा ऑफर को दस से 15 लोगों को फॉरवर्ड करने भी कहा गया। इतने में एक जीबी डाटा मोबाइल से खत्म हो चुका था। केस 2 | ढिमरापुर क्षेत्र में रहने वाले अंकित अग्रवाल बताते हैं कि उसके पास अमेजन फेस्टिवल सेल, स्पिन एंड एश्योर्ड विन अवेलेबल एट http://festivalsales.in का मैसेज आया। उन्होंने लिंक ओपन की तो इसमें एक फॉरच्यून वील आया। एश्योर्ड गिफ्ट के तौर पर मोबाइल का लालच दिया। गिफ्ट की बारी आई तो गूगल पर ले जाकर क्लेम के मायने समझाए और डाटा कट गया।

(साभार: दैनिक भास्कर)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

1 day ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

1 day ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है: संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

1 day ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

2 days ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago