होम / सोशल मीडिया / महिला आरक्षण बिल पर बोलीं मीनाक्षी कंडवाल, आधी आबादी के लिए हैं सुनहरी संभावनाएं
महिला आरक्षण बिल पर बोलीं मीनाक्षी कंडवाल, आधी आबादी के लिए हैं सुनहरी संभावनाएं
लोकसभा में बुधवार को बिल पर करीब आठ घंटे तक चर्चा हुई और फिर वोटिंग के दौरान पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास हो गया। बिल के समर्थन में 215 वोट और विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा। इससे पहले, लोकसभा में बुधवार को बिल पर करीब आठ घंटे तक चर्चा हुई और फिर वोटिंग के दौरान पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े।
वोटिंग पर्चियों के जरिए की गई। नए संसद भवन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया था। इस विधेयक में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और भावुक कर देने वाली बात कही।
उन्होंने लिखा, दो तिहाई बहुमत के साथ 'महिला आरक्षण बिल' लोकसभा से पास हो गया है। ये कदम भारत के लोकतंत्र और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय है। कानून के अमल और नतीजों पर कई बातें हो रही हैं और होनी भी चाहिए... लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि चुनावी फायदा मुख्य मंशा हो भी, लेकिन अगर उससे 'बाए प्रोडक्ट' के रूप में देश की आधी आबादी के लिए सुनहरी संभावनाएं खुलती हैं तो ये एक क्रांति है।
बता दें कि उच्च सदन से पास होनेके बाद अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इस बिल पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा।
दो तिहाई बहुमत के साथ 'महिला आरक्षण बिल' लोकसभा से पास हो गया है। ये कदम भारत के लोकतंत्र और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय है। कानून के अमल और नतीजों पर कई बातें हो रही हैं और होनी भी चाहिए... लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि चुनावी फायदा मुख्य मंशा हो…
— Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल (@MinakshiKandwal) September 20, 2023
टैग्स नरेंद्र मोदी राज्यसभा लोकसभा महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल महिला आरक्षण