होम / सोशल मीडिया / क्या सी.पी. राधाकृष्णन का विरोध कर पाएगी डीएमके: राजदीप सरदेसाई
क्या सी.पी. राधाकृष्णन का विरोध कर पाएगी डीएमके: राजदीप सरदेसाई
एनडीए का यह फैसला राजनीतिक तौर पर रणनीतिक माना जा रहा है, क्योंकि तमिलनाडु में बीजेपी लंबे समय से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राधाकृष्णन अपनी साफ-सुथरी और गैर-विवादास्पद छवि के लिए जाने जाते हैं और तमिलनाडु के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को चुनकर एक दिलचस्प फैसला लिया है। तमिलनाडु से आने वाले इस बीजेपी के वरिष्ठ नेता और आरएसएस के पसंदीदा चेहरे को चुनना राजनीतिक तौर पर प्रतीकात्मक है, क्योंकि यह वही राज्य है जहाँ बीजेपी अब तक मज़बूती से अपनी पकड़ नहीं बना पाई है और जहाँ आठ महीने बाद चुनाव होने वाले हैं।
क्या डीएमके उनके विरोध का जोखिम उठा पाएगी? क्या विपक्ष ऐसा मज़बूत उम्मीदवार ला पाएगा जो इस चुनाव में उन्हें वास्तविक चुनौती दे सके, जबकि हार लगभग तय मानी जा रही है? या फिर यह चुनाव बिना किसी टक्कर के हो जाएगा? और क्या हमें एक ऐसा उपराष्ट्रपति मिलेगा जो ‘रूल-बुक’ के हिसाब से काम करेगा न कि राजनीतिक प्लेबुक के हिसाब से? और आख़िरी सवाल: श्री धनखड़ कहाँ हैं?
आपको बता दें, एनडीए का यह फैसला राजनीतिक तौर पर रणनीतिक माना जा रहा है, क्योंकि तमिलनाडु में बीजेपी लंबे समय से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। उनकी आरएसएस से जुड़ाव और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंधों को भी उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा है।
Interesting choice by NDA As Vice President in CP Radhakrishnan who is Maharashtra governor. Choosing a BJP veteran and RSS favourite from Tamil Nadu, a state which the party has always found a bridge too far and which goes to polls in eight months is politically symbolic.. can…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) August 17, 2025
टैग्स