होम / सोशल मीडिया / राहुल गांधी भारत पर ही दबाव क्यों बना रहे हैं : हर्षवर्धन त्रिपाठी
राहुल गांधी भारत पर ही दबाव क्यों बना रहे हैं : हर्षवर्धन त्रिपाठी
लोकसभा में राहुल गांधी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम मोदी के भाषण को लेकर कई सवाल उठाए। पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने संदेह जताया कि क्या राहुल गांधी ट्रंप की रणनीतिक मदद कर रहे हैं?
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा करते समय कुछ अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत-पाक सीजफायर में भूमिका को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, पहलगाम के हत्यारे आतंकवादी मारे गए, पाकिस्तान पोषित आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त किए गए, पाकिस्तानी हवाई पट्टियां अभी भी उपयोग लायक नहीं हैं। इसके बाद कांग्रेस के पास बहुत कुछ बचा ही नहीं था, लेकिन प्रियंका-राहुल ने अपनी सीमा भर कोशिश की।
राहुल को गुस्सा आना और गुस्से में गाली निकलना भी उसी जी-तोड़ कोशिश का प्रमाण था। इस सबके बाद मैंने ट्रंप का ताजा बयान फिर से सुना और मुझे अब संदेह हो रहा है कि, राहुल गांधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद तो नहीं करना चाह रहे हैं।
वरना, क्या वजह होगी कि, ऐसे समय में जब अमेरिका हर कोशिश करके भारत पर दबाव बनाने में नाकामयाब है और अपनी शर्तों पर कारोबारी समझौता नहीं कर पा रहा है, राहुल गांधी भारत पर ही दबाव क्यों बनाना चाह रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में क्या हो सकता है, इसका अनुमान भी सामान्य व्यक्ति को नहीं लग पाता है।
पहलगाम के हत्यारे आतंकवादी मारे गए
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) July 30, 2025
पाकिस्तान पोषित आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त किए गए
पाकिस्तानी हवाई पट्टियां अभी भी उपयोग लायक नहीं हैं
इसके बाद कांग्रेस के पास बहुत कुछ बचा ही नहीं था, लेकिन प्रियंका-राहुल ने अपनी सीमा भर कोशिश की
राहुल को गुस्सा आना और गुस्से में गाली निकलना भी…
टैग्स