होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी अपने ही नेता: राजदीप सरदेसाई
कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी अपने ही नेता: राजदीप सरदेसाई
वहीं असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि उनका “आत्मसम्मान” आहत हुआ है, जिसका संकेत यह माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 hours ago
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी उसके अपने ही नेता और आंतरिक मतभेद बनते जा रहे हैं। मणिशंकर अय्यर जैसे नेता, जिनका विवादित बयानों का इतिहास रहा है, यह कह रहे हैं कि केरल में वामपंथी (लेफ्ट) जीतेंगे, जिससे कांग्रेस की स्थिति कमजोर दिखती है। वहीं असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि उनका “आत्मसम्मान” आहत हुआ है, जिसका संकेत यह माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
इन घटनाओं के आधार पर सवाल उठाया जा रहा है कि जब पार्टी के अपने नेता ही पार्टी के खिलाफ या उससे दूर जा रहे हैं, तो ऐसे में कांग्रेस जैसी “डगमगाती नाव” को आखिर कौन और कैसे सही दिशा में आगे बढ़ा रहा है। आपको बता दें, केरल विधानसभा चुनाव से पहले मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कहा था कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता विजयन राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
The Congress worst enemy yet again is the Congress: Mani Shankar Aiyar who has a record for self goals says that Left will win Kerala. And former Assam Congress chief Bhupen Borah quits Congress ahead of polls, says ‘self-respect’ hurt (read: I want to join BJP?). Qs: WHO is…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) February 16, 2026
टैग्स