होम / सोशल मीडिया / बांग्लादेश को 60 करोड़ देने पर बहस: राणा यशवंत ने बताया राष्ट्रहित का पक्ष

बांग्लादेश को 60 करोड़ देने पर बहस: राणा यशवंत ने बताया राष्ट्रहित का पक्ष

बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये देने पर उठे सवालों के बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने कहा कि यह मदद राष्ट्रहित, व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए जरूरी है, न कि किसी तरह की खैरात है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 hours ago

बांग्लादेश को भारत द्वारा 60 करोड़ रुपये देने के मुद्दे पर सोशल मीडिया में बहस तेज हो गई है। बीजद सांसद सुलता देव के एक वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की खबरें आ रही हैं, तब भारत आर्थिक सहायता क्यों दे रहा है। इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने अपनी एक्स पोस्ट में राष्ट्रहित का पक्ष रखा है।

राणा यशवंत ने स्पष्ट किया कि यह बजट पहले 120 करोड़ रुपये था, जिसे घटाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि किसी प्रकार की खैरात नहीं, बल्कि कनेक्टिविटी परियोजनाओं जैसे रेल, सड़क और बंदरगाह के विकास में खर्च होती है। इससे पूर्वोत्तर भारत की रणनीतिक पहुंच मजबूत होती है और व्यापार को भी लाभ मिलता है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत हर साल बांग्लादेश को लगभग 10 से 15 अरब डॉलर का निर्यात करता है। साथ ही चीन लगातार बांग्लादेश में निवेश बढ़ा रहा है, ऐसे में भारत के लिए वहां अपना प्रभाव बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति भावनाओं से नहीं, बल्कि दीर्घकालिक राष्ट्रहित और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तय की जाती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

5 hours ago

कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी अपने ही नेता: राजदीप सरदेसाई

वहीं असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि उनका “आत्मसम्मान” आहत हुआ है, जिसका संकेत यह माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

6 hours ago

इमरान खान सच में बेहद बहादुर इंसान: राजदीप सरदेसाई

इलाज और इंजेक्शन देने के बाद भी उनकी दाईं आंख में अब सिर्फ लगभग 15% रोशनी बची है। वहीं इमरान का कहना है उन्हें निजी डॉक्टर से इलाज कराने की इजाजत नहीं दी गई है।

4 days ago

राणा यशवंत ने की स्वाति मालीवाल और राघव चड्ढा की तारीफ: जानें कारण

वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने एक्स पर पोस्ट कर स्वाति मालीवाल और राघव चड्ढा की सराहना की। उन्होंने अस्पतालों की लूट, स्कूल फीस, मिलावट और महंगाई जैसे मुद्दे संसद में उठाकर जनता की आवाज बनने बताया।

4 days ago

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को बहुमत: तारिक रहमान बनेंगे नए प्रधानमंत्री

बांग्लादेश आम चुनाव में बीएनपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान की प्रधानमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। चुनाव परिणामों ने नया राजनीतिक समीकरण बना दिया है।

4 days ago


बड़ी खबरें

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

2 hours ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

3 hours ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 minute ago

जल्द शुरू होगा ‘क्रिएट इन इंडिया’ मिशन, लाखों रोजगार पैदा करने की तैयारी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' (India AI Impact Summit) के पहले दिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया।

3 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

3 hours ago