होम / सोशल मीडिया / इंडिया टीवी से बातचीत में हेमा मालिनी ने बताया, कौन हैं राजनीति के जय-वीरू?
इंडिया टीवी से बातचीत में हेमा मालिनी ने बताया, कौन हैं राजनीति के जय-वीरू?
उन्होंने शोले फिल्म के किरदारों का जिक्र करते हुए ये भी बताया कि 'राजनीति का गब्बर' कौन है और राजनीति में वह किसे 'अंग्रेजों के जमाने का जेलर' मानती हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी ने इंडिया टीवी से ख़ास बातचीत की है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने राजनीति के 'जय-वीरू की जोड़ी' के बारे में भी बताया। उन्होंने शोले फिल्म के किरदारों का जिक्र करते हुए ये भी बताया कि 'राजनीति का गब्बर' कौन है और राजनीति में वह किसे 'अंग्रेजों के जमाने का जेलर' मानती हैं।
हेमा मालिनी ने एक सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी को 'राजनीति का जय-वीरू' बताया। जब उनसे राजनीति के गब्बर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष ही गब्बर है।
वहीं शोले में अंग्रेजों के जमाने के जेलर को लेकर जब पूछा गया कि 'राजनीति में अंग्रेजों के जमाने का जेलर' आप किसे मानती हैं, तो उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि यमुना में गंदगी को लेकर ये लोग लगातार बोलते हैं, लेकिन ये लोग खुद दिल्ली से यमुना में गंदगी डालते हैं। आगे के 5 सालों में मैं उसे भी रोकने का काम करने वाली हूं।
आप हेमा मालिनी के इस इंटरव्यू को यहां देख और सुन सकते हैं।
टैग्स लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव 2024