होम / सोशल मीडिया / रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर उठे सवाल तो रुबिका लियाकत ने दिया ये मुंहतोड़ जवाब! पढ़ें यहां

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर उठे सवाल तो रुबिका लियाकत ने दिया ये मुंहतोड़ जवाब! पढ़ें यहां

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस बीच कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि आप (पीएम मोदी) भगवान से ऊपर हैं। शंकराचार्य से ऊपर हैं।

उन्होंने कहा, अधूरी प्राण प्रतिष्ठा करने वाले आप कौन हैं? इस पूरी बहस के बीच वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'आप कर लीजिए लाख कोशिशें। प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठा लीजिए। मंदिर पूरा है कि अधूरा है पर बहस कर लीजिए। घड़ी शुभ है, नहीं है पर घंटो चर्चा कर लीजिए।

निमंत्रण नहीं मिला, ठुकरा दिया कर लीजिए। कहते रहिए कि धार्मिक है कि राजनैतिक है, कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। ये देश राममयी हो चला है, हर घर में बुज़ुर्ग से लेकर बच्चे तक में राम मंदिर का सुख साफ़ झलक रहा है। हर गली में रामधुन बज रही है और जान भी लीजिए। अच्छे से मान लीजिए इस सुख में शरीक हो गए तो देश सर-आँखों पर बिठाएगा, नहीं तो होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा।'

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में देशभर की कई बड़ी हस्तियां और साधु-संत शामिल होंगे। विपक्षी दलों के कई नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भेजा गया था। लेकिन कांग्रेस ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के न्यौते को ठुकरा दिया हैं।

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

9 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

12 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

12 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago