होम / सोशल मीडिया / जब कांग्रेस है तब हमें पाकिस्तान की क्या जरूरत: आशुतोष चतुर्वेदी
जब कांग्रेस है तब हमें पाकिस्तान की क्या जरूरत: आशुतोष चतुर्वेदी
कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से शेयर किए गए इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक बिना सिर वाले इंसान की सांकेतिक तस्वीर शेयर की गई थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
पहलगाम हमले के बाद जवाब देने में सरकार की कथित अनुपस्थिति को लेकर किए गए एक पोस्ट को लेकर कांग्रेस पार्टी चौतरफा घिर गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के लगे आरोपों के बाद अब पार्टी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इससे पहले पत्रकार और एंकर आशुतोष चतुर्वेदी ने भी एक पोस्ट कर कांग्रेस की आलोचना की।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, लोग चर्चा कर रहे हैं जब देश में कांग्रेस है ही तब हमें पाकिस्तान की क्या ज़रूरत। ये घड़ी साथ खड़े होने का है ना कि "सर तन से जुदा" एजेंडा सेट करने का। मोदी से बाद में लड़िएगा अभी वक़्त है पाकिस्तान से लड़ने का, ना कि एजेंडा आगे करने का, फिर कहेंगे विपक्ष को 100 सीट भी नहीं मिले। EVM ख़राब है।
आपको बता दें, कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से शेयर किए गए इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक बिना सिर वाले इंसान की सांकेतिक तस्वीर शेयर की गई थी। इसके साथ कांग्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा था, “जिम्मेदारी के समय: गायब। पोस्ट से स्पष्ट होता है यह संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए किया गया था।
लोग चर्चा कर रहे हैं जब देश में कांग्रेस है ही तब हमें पाकिस्तान की क्या ज़रूरत ? ये घड़ी साथ खड़े होने का है ना कि "सर तन से जुदा" एजेंडा सेट करने का। मोदी से बाद में लड़िएगा अभी वक़्त है पाकिस्तान से लड़ने का, ना कि एजेंडा आगे करने का, फिर कहेंगे विपक्ष को 100 सीट भी नहीं मिले… pic.twitter.com/37alz8KOog
— Ashutosh Chaturvedi (@ashutoshjourno) April 29, 2025
टैग्स