होम / सोशल मीडिया / भावुक फैंस को 'कार्टून नेटवर्क' ने दिया दिलासा, कहा- हम अभी मरे नहीं हैं

भावुक फैंस को 'कार्टून नेटवर्क' ने दिया दिलासा, कहा- हम अभी मरे नहीं हैं

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों RIP कार्टून नेटवर्क (#RIPCotoonNetwork) ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इसकी वजह वह खबर है, जो चर्चा में बनी हुई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

आज भी खासकर 90 के दशक के बच्चे ‘कार्टून नेटवर्क’ का नाम नहीं भूले हैं। इस कार्टून नेटवर्क ने कई लोगों के बचपन को मजेदार और यादगार बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। कई दर्शकों के बाद भी 'टॉम एंड जेरी', 'रिची रिच', 'बेन 10', 'पावरपफ गर्ल्स' समेत कई कार्टून्स आज भी लोगों को याद हैं। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों RIP कार्टून नेटवर्क (#RIPCotoonNetwork) ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इसकी वजह वह खबर है, जो चर्चा में बनी हुई है और वह यह कि कार्टून नेटवर्क ने वार्नर ब्रदर्स स्टूडियोज के साथ मर्जर का ऐलान कर दिया है। इस मर्जर से कार्टून नेटवर्क में कई बड़े बदलाव किए जाने की खबरें भी सामने आयी हैं, जिसके बाद से फैंस को लगने लगा की अब कार्टून नेटवर्क नहीं रहेगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार्टून नेटवर्क की टीम से कई वर्कर्स को निकाला जा रहा है।

इसी खबर के बाद से अफवाहें फैलने लगीं कि 'कार्टून नेटवर्क' बंद होने जा रहा है और इस वजह से हैशटैग #RIPCotoonNetwork सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा।

एबीसी न्यूज के मुताबिक, कार्टून नेटवर्क और वॉर्नर ब्रोज एनिमेशन के मर्जर के बाद वॉर्नर ब्रदर्स टेलिविजन ने ग्रुप ने 12 अक्टूबर को यह घोषणा की कि वह 25 प्रतिशत से ज्यादा वर्कर्स को हटाने जा रहे हैं। इसमें कार्टून बनाने वाले एनिमेशन आर्टिस्ट, कार्टून के लिए स्क्रिप्ट लिखने वाले और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

इसके बाद से ही ट्विटर पर #RIPCartoonNetwork और तेजी से ट्रेंड करने लगा और इसके साथ लोगों ने अपनी फीलिंग्स बयां करनी शुरू कर दी।

हालांकि यह सब देखने के बाद कार्टून नेटवर्क के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसका जवाब दिया गया और उड़ रही फेक खबरों पर विराम लगाया गया।  कार्टून नेटवर्क ने अपने फैंस को ट्वीट कर बताया कि वह मरा नही है। वह 30 साल का हो गया है।

अपने ट्वीट में कार्टून नेटवर्क ने लिखा, ‘हम मरे नहीं हैं। हम सिर्फ 30 साल के हुए हैं। हमारे फैंस के लिएः हम कहीं नहीं जा रहे। प्यारे और इनोवेटिव कार्टून्स के माध्यम से हम आपके घरों में थे और रहेंगे। बहुत जल्द और अपडेट देंगे।’

 


टैग्स चैनल मर्जर कार्टून नेटवर्क वार्नर ब्रदर्स
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

9 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

9 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

10 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

28 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago