होम / सोशल मीडिया / व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा: गौरव सावंत ने कही ये बड़ी बात
व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा: गौरव सावंत ने कही ये बड़ी बात
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि यह बेहद महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण रिश्ता है, और लंबे समय से रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने बहुप्रतीक्षित भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा चार साल बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी पर खास ध्यान दिया जाएगा।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार गौरव सावंत ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, यूरोपीय देशों की भूमिका कमज़ोर दिख रही है, रूस की नहीं। अमेरिका भी किसी समाधान के लिए रूस से बातचीत कर रहा है। इन तस्वीरों में भारत के प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति के बीच की करीबी रिश्तेदारी साफ़ दिखाई देती है।
दोनों नेता और दोनों देश के लोग इस संबंध को बहुत महत्व देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी साफ़ है कि पश्चिमी देश हमें अपनी शर्तें नहीं थोप सकते। आपको बता दें, पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। यह साझेदारी अक्टूबर 2000 में शुरू हुई थी। दिसंबर 2010 में इसे बढ़ाते हुए ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया था।
European nations appear sidelined not Russia.
— GAURAV C SAWANT (@gauravcsawant) December 4, 2025
US engaging with Russia for a solution.
These pictures speak a thousand words on the close bond between @PMOIndia & @KremlinRussia_E.
Both leaders & people treasure the ties.
* PM @narendramodi clear West will not dictate terms to us. pic.twitter.com/XTgPfQOutH
टैग्स