होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले विक्रांत गुप्ता, अकेले गौतम गंभीर के कारण नहीं हारा भारत
इस मसले पर बोले विक्रांत गुप्ता, अकेले गौतम गंभीर के कारण नहीं हारा भारत
कहा जा रहा है कि अगर आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम इंडिया बुरी तरह हारती है तो गौतम गंभीर को टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से बर्खास्त किया जा सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को मिली 0-3 की करारी हार की विस्तृत समीक्षा की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी इस मैराथन मीटिंग में मौजूद थे। इस मीटिंग में गौतम गंभीर ऑनलाइन तरीके से शामिल हुए।
कहा जा रहा है कि अगर आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम इंडिया बुरी तरह हारती है तो गौतम गंभीर को टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से बर्खास्त किया जा सकता है। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय दी।
उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत न्यूजीलैंड से सीरीज निश्चित रूप से अकेले गौतम गंभीर के कारण नहीं हारा। रोहित की कप्तानी और फॉर्म, विराट की फॉर्म और बल्लेबाजी का स्पिन के आगे समर्पण और टर्निंग पिचों पर गंभीर-रोहित-अगरकर के दांव के साथ और भी बहुत कुछ। विश्वास नहीं हो रहा कि पोस्टमॉर्टम के छह घंटे केवल गंभीर पर दोष मढ़ने में खर्च कर दिए गए।
आपको बता दें, सोमवार को यानी आज भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत करेंगे। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा इसका हिस्सा नहीं होंगे।
India lost the series to New Zealand certainly not because of Gautam Gambhir alone. Rohit’s captaincy and form, Virat’s form, and batting surrender to spin plus so much more to go with Gambhir-Rohit-Agarkar gambling on turning pitches. Can’t believe six hours of post mortem were…
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) November 9, 2024
टैग्स बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस