होम / सोशल मीडिया / उत्तर प्रदेश में कानून सिर्फ किताबों में नहीं: अशोक श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश में कानून सिर्फ किताबों में नहीं: अशोक श्रीवास्तव
आरोपी ने पहले अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। उस पर जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
लखनऊ में केजीएमयू की एक महिला डॉक्टर से जुड़े कथित लव जिहाद और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर समीउद्दीन नायक के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के कृत्यों में सहयोग किया और पीड़िता पर दबाव बनाया। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने एक पोस्ट कर सरकार की तारीफ़ की है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल ने फिर दम दिखाया। इस प्रकरण ने दिखा दिया कि जब संस्थागत लापरवाही, चुप्पी और कवर अप मिलकर अपराध को छुपाने की कोशिश करते हैं, तब मजबूत नेतृत्व कैसे हस्तक्षेप करता है। योगी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करके जांच का दायरा बढ़ाया और जिम्मेदारी तय करने की पहल की और यह साफ संदेश दिया कि अब किसी भी स्तर पर ढील नहीं चलेगी।
लव जिहाद जैसे संगठित अपराधों पर सख़्त कानून और ज़ीरो टॉलरेंस नीति यही साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में कानून सिर्फ किताबों में नहीं, जमीन पर लागू होता है। बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इस लड़ाई में शासन पूरी मजबूती से खड़ा है।
आपको बता दें, पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी ने पहले अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकाया गया।
उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल ने फिर दम दिखाया। #KGMU प्रकरण ने दिखा दिया कि जब संस्थागत लापरवाही, चुप्पी और कवर अप मिलकर अपराध को छुपाने की कोशिश करते हैं, तब मजबूत नेतृत्व कैसे हस्तक्षेप करता है। योगी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करके जांच का दायरा बढ़ाया और जिम्मेदारी तय करने की पहल… pic.twitter.com/4GmwlKEBqd
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) January 14, 2026
टैग्स