होम / सोशल मीडिया / मध्य-पूर्व का संकट जल्द नहीं थमने वाला: अजय कुमार
मध्य-पूर्व का संकट जल्द नहीं थमने वाला: अजय कुमार
अमेरिका के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह स्पष्ट थी। जब तक निर्धारित उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल मिशन में कोई ढील नहीं दी जाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार का मानना था कि ईरान पर हमला करना जरूरी था, चाहे इसकी शुरुआत कैसे भी हुई हो। मेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर हमला इजरायल के हमले की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद किया। उन्होंने कहा कि अगर हम खड़े रहकर पहले उनके हमले का इंतजार करते और फिर हमला करते, तो हमें बहुत ज्यादा नुकसान होता।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार का मानना है कि यह युद्ध अभी नहीं रुकने वाला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, अमेरिका के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह स्पष्ट थी। जब तक निर्धारित उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल मिशन में कोई ढील नहीं दी जाएगी।
मध्य-पूर्व का संकट भी जल्द थमता नहीं दिख रहा, जब तक कोई नाटकीय कदम हालात को न बदल दे। चाहे वह ईरानी नेतृत्व को अपने नियंत्रण से पीछे हटने पर मजबूर करे या फिर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स अपनी कमान और नियंत्रण छोड़ दें। फिलहाल कठिन समय जारी रहने के संकेत हैं। आपको बात दें, रुबियो मीडिया से सामने यह खुलासा करते वक्त अमेरिका के प्रमुख सांसदों को सैन्य अभियान की जानकारी देने की तैयारी कर रहे थे।
The press conference by US Secretary of State was unambiguously clear - until the objective are met, there is no let up in US-Israel mission against Iran.
— Ajay Kumar (@AjayKumarJourno) March 2, 2026
The Middle East crisis won’t ebb anytime soon, unless some dramatic actions, either force Iranians to cease control of their…
टैग्स