होम / सोशल मीडिया / अल्लाह भारत को सलामत रखे और हमें भी शुक्रगुज़ार बनाए: रुबिका लियाकत

अल्लाह भारत को सलामत रखे और हमें भी शुक्रगुज़ार बनाए: रुबिका लियाकत

अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 18 hours ago

इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले जारी हैं। रविवार को ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का हेडक्वार्टर निशाने पर रहा। इससे पहले शनिवार को ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस बीच पत्रकार और एंकर रुबिका लियाकत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और कहा कि युद्ध के इस दौर में हम हमेशा सलामत रहें।

उन्होंने लिखा, हिंदुस्तानी मुसलमानों को आज दो रकात नफ़्ल अदा करके अल्लाह का शुक्र करना चाहिए कि उसने उन्हें भारत जैसी सरज़मीं पर पैदा किया। शुक्रगुज़ार होना कमजोरी नहीं, बल्कि ईमान की निशानी है। जब दुनिया के कई हिस्सों में मुसलमान सियासी संघर्षों और जंग का सामना कर रहे हैं, तब आप यहाँ अमन के साथ रोज़ा रख रहे हैं, नमाज़ पढ़ रहे हैं, ज़कात दे रहे हैं; आपकी मस्जिदें खुली हैं, आपका रोज़ा महफ़ूज़ है और आपकी इबादत पर कोई पहरा नहीं है।

यह सब यूँ ही नहीं, बल्कि इस मिट्टी की ताकत, इस लोकतंत्र की शक्ति और बहुसंख्यक हिंदू समाज की सहनशीलता का परिणाम है। हर समय शिकायत करने से पहले आईने में झाँकिए, जिस थाली में खाते हैं उसी को कोसना बंद कीजिए; इस वतन ने आपको पहचान, अधिकार और सुरक्षा दी है।

भारत आपकी सबसे बड़ी नेमत है। अल्लाह भारत को सलामत रखे और हमें भी शुक्रगुज़ार बनाए, आमीन। सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। आपको बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि इन हमलों में 48 ईरानी ‘नेता’ मारे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा: राजदीप सरदेसाई

अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।

3 hours ago

मध्य-पूर्व का संकट जल्द नहीं थमने वाला: अजय कुमार

अमेरिका के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह स्पष्ट थी। जब तक निर्धारित उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल मिशन में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

3 hours ago

जंग में पूरी तरह से खत्म हुई इंसानियत: रोहित सावल

सीनियर अधिकारी अली लारीजानी ने कहा कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों के बावजूद कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है, ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा।

3 hours ago

105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान’ सम्मान

जीरादेई में आयोजित समारोह में 105 वर्षीय लोकगायक और स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार’ सम्मान प्रदान किया गया।

18 hours ago

मीडिया का उद्देश्य जनसरोकार हो निजी स्वार्थ नहीं: आलोक श्रीवास्तव

महज़ दो दशक पहले तक अख़बार या न्यूज़ चैनल शुरू करने का विचार वही व्यक्ति करता था, जिसे पत्रकारिता, समाज, समय और साहित्य की गहरी समझ और सरोकारों की सच्ची चिंता होती थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

2 hours ago