होम / सोशल मीडिया / भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा: राजदीप सरदेसाई
भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा: राजदीप सरदेसाई
अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago
अमेरिका और ईरान युद्ध अपने चरम पर है। अब खबर है कि ईरान ने अहम जल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज या होर्मुज जल डमरू मध्य बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, चेतावनी भी जारी की गई है कि अगर कोई जहाज यहां से गुजरा तो आग लगा दी जाएगी। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का मानना है कि भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर लिखा, ध्यान देने योग्य है कि पश्चिम एशिया के इस युद्ध में इस बार नई दिल्ली ने मानो एक पक्ष चुन लिया है। प्रधानमंत्री मोदी की इज़रायल यात्रा, यूएई सरकार के प्रति एकजुटता जताने के लिए किया गया फोन और अली ख़ामेनेई की मौत पर आधिकारिक चुप्पी- ये सभी संकेत देते हैं कि भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल धुरी के साथ खड़ा दिख रहा है।
यह फैसला कितना ‘सही’ है, इसका आकलन समय के साथ होगा, क्योंकि खूनी संघर्ष के जरिए ‘रेजीम चेंज’ को सामान्य बनाना अनगिनत जोखिमों से भरा होता है। लेकिन मौजूदा परिदृश्य में ऐसा प्रतीत होता है कि नई दिल्ली ने तटस्थता और गुटनिरपेक्षता की औपचारिकता को पीछे छोड़ते हुए एक ध्रुवीकृत ट्रम्पीय वैश्विक अव्यवस्था में अपने ‘राष्ट्रीय हित’ को अधिक शक्तिशाली पक्ष के साथ जोड़कर देखने का रास्ता चुना है।
इस अनिश्चित वैश्विक दौर में भारत किस तरह संतुलन साधता है, इस पर दुनिया की नजर रहेगी। आपको बता दें, अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।
Important to note: It’s increasingly apparent that New Delhi has picked a side this time in the West Asia war. PM Modi’s visit to Israel, the call to express solidarity with UAE govt and the silence on Ali Khamenei death are clear signs that India is with the US-Israel axis.…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) March 2, 2026
टैग्स