होम / सोशल मीडिया / 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान’ सम्मान

105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान’ सम्मान

जीरादेई में आयोजित समारोह में 105 वर्षीय लोकगायक और स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार’ सम्मान प्रदान किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 18 hours ago

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनकी जन्मभूमि जीरादेई में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 105 वर्षीय लोकगायक और स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार’ सम्मान से अलंकृत किया गया। यह कार्यक्रम बिहारी कनेक्ट ग्लोबल एवं बिहार फाउंडेशन के लंदन चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपम ने स्वयं मंच से नीचे उतरकर वयोवृद्ध गायक को सम्मानित किया, जो उनके संस्कार और विनम्रता का परिचायक रहा। 10 दिसंबर 1920 को सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित कौसड़ गांव में जन्मे जंग बहादुर सिंह ने युवावस्था से ही देशभक्ति को अपने गायन का स्वर बनाया। वर्ष 1942 से 1947 के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वे गांव-गांव घूमकर अपने गीतों से लोगों में आजादी की चेतना जगाते रहे।

इसके कारण उन्हें ब्रिटिश शासन की प्रताड़ना सहनी पड़ी और जेल भी जाना पड़ा, किंतु उनके स्वर का उत्साह कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने भोजपुरी की व्यास शैली में गायन कर झरिया, धनबाद, दुर्गापुर, संबलपुर और रांची सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

रामायण, भैरवी और देशभक्ति गीतों के वे अप्रतिम साधक रहे। कुश्ती के क्षेत्र में भी उन्होंने अनेक दंगलों में विजय प्राप्त की। आज भले ही वे गुमनामी में जीवन व्यतीत कर रहे हों, किंतु भोजपुरी संस्कृति और स्वतंत्रता चेतना में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा: राजदीप सरदेसाई

अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।

3 hours ago

मध्य-पूर्व का संकट जल्द नहीं थमने वाला: अजय कुमार

अमेरिका के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह स्पष्ट थी। जब तक निर्धारित उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल मिशन में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

3 hours ago

जंग में पूरी तरह से खत्म हुई इंसानियत: रोहित सावल

सीनियर अधिकारी अली लारीजानी ने कहा कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों के बावजूद कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है, ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा।

3 hours ago

अल्लाह भारत को सलामत रखे और हमें भी शुक्रगुज़ार बनाए: रुबिका लियाकत

अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं।

18 hours ago

मीडिया का उद्देश्य जनसरोकार हो निजी स्वार्थ नहीं: आलोक श्रीवास्तव

महज़ दो दशक पहले तक अख़बार या न्यूज़ चैनल शुरू करने का विचार वही व्यक्ति करता था, जिसे पत्रकारिता, समाज, समय और साहित्य की गहरी समझ और सरोकारों की सच्ची चिंता होती थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

2 hours ago