होम / सोशल मीडिया / 'उड़ान' फेम कविता चौधरी का निधन : सुधीर चौधरी ने कुछ यूं किया आख़िरी सैल्यूट

'उड़ान' फेम कविता चौधरी का निधन : सुधीर चौधरी ने कुछ यूं किया आख़िरी सैल्यूट

उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और भावुक होकर उन्हें अलविदा कहा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक उड़ान की स्‍टर कविता चौधरी दुनिया को अलविदा कह गई हैं। कविता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कविता 67 साल की उम्र की थी। अभिनेत्री 1980 के दशक में भारत में सर्फ डिटर्जेंट विज्ञापनों में गृहिणी का रोल अदा कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही कविता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और भावुक होकर उन्हें अलविदा कहा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, सर्फ के विज्ञापन में ललिता जी के नाम से मशहूर और टीवी सीरियल ‘उड़ान’ में महिला आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री कविता चौधरी अब नहीं रहीं।

जब उड़ान डीडी नेशनल पर प्रसारित होता था तब मैं 17 वर्ष का था और कविता जी ही हमारा प्राइम टाइम और रोल मॉडल हुआ करती थीं। उन्हें श्रद्धांजलि। ॐ शान्ति। आपके जज़्बे और प्रतिभा को आख़िरी सैल्यूट कविता जी।

बता दे, कविता चौधरी को महिला सशक्तिकरण के बारे में एक प्रगतिशील शो 'उड़ान' में आईपीएस अधिकारी कल्‍याणी सिंह के किरदार के लिए जाना जाता था। यह शो 1989 और 1991 के बीच दूरदर्शन पर आता था। वहीं अभिनय के अलावा उन्‍होंने धारावाहिक की कहानी खुद ही लिखी थी। साथ ही र्निदेशन भी उन्‍होंने ही किया था। यह शो उनकी बड़ी बहन पुलिस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन से प्रेरित था। 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

16 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

16 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

16 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

5 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

9 hours ago