होम / सोशल मीडिया / रोमाना ईसार खान पर रोहिणी सिंह ने किया 'वार', हुआ करारा 'पलटवार'

रोमाना ईसार खान पर रोहिणी सिंह ने किया 'वार', हुआ करारा 'पलटवार'

मीडिया हलकों मे चर्चा का विषय बन गया है दोनों पत्रकारों का इस तरह आपस में भिड़ना

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

ये तो सबको पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडियाकर्मियों के बीच चीफ डिवाइडर का काम किया है, अधिकांश मीडिया दो खानों में बंट गई है। सो दोनों तरफ के लोग आपस में ट्विटर पर भिड़ते ही रहते हैं। एक-दूसरे पर भक्ति और एजेंडे का आरोप लगाते ही रहते हैं, ये कोई नई बात नहीं। लेकिन, एबीपी न्यूज की एंकर रोमाना आमतौर पर इन दोनों ही खानों में कभी सक्रिय नहीं दिखतीं, फिर भी वो एक मोदी विरोधी पत्रकार रोहिणी सिंह से जिस तरह से भिड़ गईं, वो मीडिया हलकों मे चर्चा का विषय बन गया है।

रोहिणी सिंह कभी इकनॉमिक टाइम्स में हुआ करती थीं। कहा जाता है कि उनकी नौकरी अमित शाह और मोदी के खिलाफ चलाए किसी कैम्पेन के चलते ही गई थी। फिर वो 'द वायर' से जुड़ीं और फिर अमित शाह के बेटे के खिलाफ ‘चमत्कारिक कमाई’ की स्टोरी छाप दी।  इस मामले में मानहानि का केस हुआ, जिससे अभी उन्हें छुटकारा नहीं मिला है। पिछली बार सुप्रीम कोर्ट में केस रद्द करने की एप्लिकेशन वापस ली तो सुप्रीम कोर्ट के जज ने उन पर पीत पत्रकारिता करने जैसी टिप्पणी भी कर दी थी।

ऐसे में रोहिणी सिंह भी अभिसार और पुण्य प्रसून की तरह मोदी विरोध का चेहरा बन गई हैं। वो रोमाना से कभी सोशल मीडिया पर इंटरेक्शन करती नहीं दिखीं, लेकिन मोदी के जन्मदिन पर रोमाना ने मोदी से जुड़े एक सवाल पर अपने शो का  टीजर पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया तो उसे शेयर करते हुए रोहिणी सिंह ने कुछ ऐसा लिख दिया, जिससे रोमाना भड़क उठीं और फिर हुए वार पर वार, जिसमें कई लोग कूद पड़े और वो ट्वटिर वॉर 48 घंटे बाद तक चल रही थी।

रोमाना एबीपी न्यूज पर जो शो करती हैं, उसका नाम है  'संविधान की शपथ', जो चार बजे प्रसारित होता है। मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर पर उन्होंने एक सवाल अपने ट्विटर एकाउंट पर हमेशा की तरह दर्शकों से पूछा- ’क्या पीएम मोदी का जन्मदिन देश के लिए उत्सव होना चाहिए? अपने जवाब के समर्थन में कम से कम दो वजह ज़रूर गिनाएं। करेंगे चर्चा, शाम 4 बजे।’

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रोहिणी सिंह ने लिखा, ’बिलकुल होना चाहिए। आदेश पारित किया जाए कि सबको 17 सितंबर को, प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर, अपने घर पर दीये जलाने चाहिए और लाइटिंग करनी चाहिए। जो ऐसा नहीं करेगा उसको PSA में 2 साल के लिए बंद किया जाएगा।’

रोहिणी सिंह मोदी पर वार का मौका तलाशती हैं, इसलिए शायद पहली बार रोमाना की वॉल पर चली आईं, लेकिन रोमाना को ये अखर गया कि कोई अपने एजेंडे के लिए उनके ट्वीट उनके शो का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने फिर रिप्लाई ट्वीट शेयर करते हुए लिखा और बेहद तीखे अंदाज में, ’What Crap @rohini_sgh Have you forgotten the basics of #Journalism ? Cant you differentiate between A Statement and A Question. Kindly dont make Judgements to suit Your #Propoganda’।

रोमाना के साथ मैदान में एबीपी के वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे भी कूद गए, रोमाना के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि ’#सवालहैविचारनहीं सवाल और फैसले में फर्क भूल गए? किसी घटना पर देश के सवाल को क्या किसी का फैसला मान लेना चाहिए? कोई आयोजन जब प्रायोजित लगे,निजी खुशी सार्वजिनक उत्सव लगे तो सवाल उठते हैं? जवाब के लिए बहस होती है, पूर्वाग्रह से भरी सोच को ये समझ पाना मुश्किल है’।

उधर रोहिणी सिंह के समर्थन में एक और मोदी विरोधी एंकर सैटायरिस्ट आकाश बनर्जी कूद पड़े। रोमाना के ट्वीट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘Ok Ok! I have a question. NOT a statement or a judgement.... "Should India have a #BlackDay to remember & reflect how most of the media & senior anchors have sold themselves at the alter of power & money?" I hope this meets your high standards of journalism’’।

उन्होंने रोमाना को टैग किया तो वो भी भिड़ गईं। जवाब में लिखा, ‘’So @TheDeshBhakt @kapsology in the garb of Teaching & Preaching about Journalism are here to defend @rohini_sgh #MobDefence I must Say Carry on with your #Propaganda #Agenda’’।

इधर रोहिणी सिंह ने भी रोमाना की बात का जवाब दिया, ‘Ma’am, I haven’t forgotten journalism but you seem to have confused propaganda for journalism. And I was merely giving a suggestion which you were crowd sourcing! Now don’t have a meltdown before the show’। रोमाना ने भी जवाब दिया, वो भी अपने शो के उन पुराने सवालों वाले पोस्टर्स के साथ, जिनमें वो सरकार से सवाल कर रही हैं, ‘मैं तो रोज सवालों के जवाब तलाशती हूं इनपे टिप्पणी करने कभी नहीं आये। आज ही क्यों???’।

हालांकि रोहिणी ने फिर रिप्लाई ट्वीट किया, ‘आपके सवाल-मिसाल में ही मेरा जवाब और सवाल दोनों हैं। दुनिया की हर चीज के लिए 24x7 क्रेडिट और फोकस अगर एक ही व्यक्ति पर होता है तो सवाल भी उसी से पूछे जाते हैं। सुस्ती पर सवाल निर्मला से और बाकी समय वाह मोदीजी वाह। Propaganda और Journalism के बीच का अंतर समझिए’।

और ये चलता ही रहा, रोमाना कभी रोहिणी को कुछ लिखतीं, कभी रोहिणी रोमाना को, कभी आकाश बनर्जी बीच में कूदते तो रोमाना उन्हें निशाने पर लेतीं। बीच में निखिल दुबे आकाश बनर्जी का पूरा प्रोफाइल निकाल लाए कि कैसे वो रेडियो मिर्ची के रात के शो में निजी समस्याओं पर अश्लील शो करते थे। कुछ और भी लोग बीच में कूदे और खबर लिखे जाने तक भी इस ट्विटर वॉर में ट्वीट गिर ही रहे थे।


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी रोहिणी सिंह रोमाना इसर खान
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

3 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

6 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

6 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

30 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

47 minutes ago