होम / सोशल मीडिया / न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सवाल क्या पूछा, पूरी पार्टी ही पीछे पड़ गई

न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सवाल क्या पूछा, पूरी पार्टी ही पीछे पड़ गई

चित्रा को सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाया जा रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बिहार में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत ने पूरे देश को हिला रखा है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा है और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये जा रहे हैं। हालांकि, इतने संवेदनशील मामले में भी राजनीति जोरो पर है जिसका खामियाजा उन पत्रकारों को भी उठाना पड़ रहा है, जो सिर्फ बदहाल व्यवस्था के लिए ज़िम्मेदारों को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। इनमें चित्रा त्रिपाठी भी शामिल हैं। 

चित्रा को सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाया जा रहा है। निशाना बनाने वाले इस बात से खफा हैं कि चित्रा केवल राज्य सरकार पर सवाल उठा रहीं हैं केंद्र सरकार पर नहीं। इस ट्रोलिंग की शुरुआत तब हुई जब चित्रा ने बच्चों की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए कुछ ट्वीट किये। उन्होंने लिखा कि ‘बिहार में ना सत्ता पक्ष-ना विपक्ष है। चुनाव में 39 सीटें पाकर #सत्ता नशे में है @RJDforIndia को एक भी नहीं मिली तो पार्टी गर्मी की छुट्टी मना रही है @ichiragpaswan की पार्टी का कहना है बीमारी लाइलाज है सच-गरीबों को वोट मानने वाले नेता संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं।’ 

चित्रा के इस ट्वीट पर राजद नेता अलोक कुमार मेहता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा ‘@chitraaum जी, विपक्ष गर्मी छुट्टी नहीं मना रहा है बल्कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कार्रवाई कर रहा है, जरूरत है तो आप पत्रकार बिरादरी से कि आप ऐसे मामलों पर हमारा साथ दे!! मुजफ्फरपुर बालिका गृह की घटना पर मीडिया के रुख को देख लें’? 

इसके बाद राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया, जिसमें कहा गया कि तीन दिन पहले @RJDforIndia ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मुज़फ़्फ़रपुर भेजा था। शिष्टमंडल अपनी रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगा। आगे के कार्यक्रम भी तय है। राजद आरोप-प्रत्यारोप से बच पीड़ित परिजनों की संवेदना का ख़्याल रख सकारात्मक राजनीति कर रहा है’। इन जवाबी ट्वीट के बाद चित्रा ने एक ऐसा सवाल पूछा जो राजद समर्थकों को भीतर तक चुभ गया। उन्होंने पूछा कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कहां हैं?
    
तेजस्वी यादव का नाम उछलते ही रमेश यादव नामक राजद समर्थक ने चित्रा त्रिपाठी पर हमले शुरू कर दिए। उसने अपने पहले ट्वीट में लिखा ‘बेशर्म दलाल मीडिया 2 सौ ज्यादा बच्चे मरे है सवाल @narendramodi से पूछना चाहिये, पांच साल आपका आयुष्मान योजना गया कहां, सवाल सरकार से पूछना चाहिये तो दलाली मीडिया विपक्ष से पूछ रहा है? @chitraaum @ModiLeDubega।’ 

जिसका चित्रा ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने कहा ‘यादव जी,एक तो मुझे टैग करते समय भाषा की मर्यादा रखें। दूसरा किससे सवाल करना है और किससे नहीं ये मुझे तय करने दें। मेरे ट्वीट पढ़े, ऐसा नहीं है कि सवाल सिर्फ RJD से था। बेशर्म और दलाल आपके घर में बोली जाने वाली भाषा होगी। अपनी मां बहन से कहियेगा ऐसे,मुझसे नहीं।’ 

चित्रा इतने पर ही शांत नहीं हुईं, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा ‘और हां,@yadavtejashwi के साथ फोटो लगायें हैं तो थोड़ा उनसे सीख लीजिये कि बोलते समय क्या ध्यान रखते हैं। नेता के साथ फोटो खींचा कर चापलूसी नहीं करते, थोड़ा उसकी अच्छाइयों को सीखते भी हैं।’


हालांकि, बात यहीं ख़त्म नहीं हुई। इस बार गुरप्रीत वालिया नामक यूजर ने रमेश यादव के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए लिखा ‘वाह @yadavtejashwi कहा है ये तो पूछ लिया मोदी जी कहां है? अब तक आए क्यू नही? कब आएंगे? एक भी ट्वीट किया क्या अब तक? ये ना पूछा गया तुमसे, मीडिया के हाल देखो, बुरे दिनों में भी विपक्ष से अधिक सवाल करते है सत्ता की बजाए।’ 

जिसके जवाब में चित्रा ने गुरप्रीत की फोटो को आधार बनाते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा ‘शीशे के सामने खड़े होकर सेल्फी खिंचने से फुर्सत मिल जाये तो मेरे ट्वीट पढ़ लेना।’ गुरप्रीत के बाद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर नवल किशोर ने चित्रा त्रिपाठी पर हमला बोला। उनके अल्फाज थे ‘चाटुकारिता की हर सीमा इसी जन्म में लाँघने की कसम खा ली है क्या??? कुछ हिम्मत उधार ले लीजिए सता से सवाल पूछने के लिए। पत्रकारी जीवन ऐसे ही बर्बाद न कीजिए’। जिस पर चित्रा का जवाब रहा ‘डॉ नवल किशोर, अच्छा लगा ट्वीट पढ़कर। मुझे नहीं पता आप किस चीज के लिये डॉक्टर लगाते हैं,लेकिन मरीजों का इलाज करने वाले हैं तो जाकर मासूमों को बचाइये मुजफ्फरपुर में। ट्विटर पर आपकी गाली मैं खा लूंगी, इससे भी घटिया बोलेंगे सुन लूंगी,लेकिन पहले बच्चों को बचाइये मुजफ्फरपुर जाइये।’


चित्रा त्रिपाठी ने भी शायद यह नहीं सोचा होगा कि उन्हें एक के बाद एक इस तरह नेताओं और समर्थकों के हमले झेलने होंगे। राजद नेता शैलेश कुमार ने भी चित्रा को टैग करते हुए ट्वीट किया ‘आप भूल गयी कि बिहार में सबसे ज़्यादा विधायक एनडीए गठबंधन के है। 99% लोकसभा सांसद NDA गठबंधन के है। क्या आपने @SushilModi PM @narendramodi से सवाल पूछा? हिम्मत नहीं है क्योंकि नौकरी चली जाएगी? पक्षकार पत्रकार विपक्ष को लोकतंत्र ना सिखाए’। 

इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा ‘PM @narendramodi, स्वास्थ्य मंत्री @drharshvardhan, @AmitShahOffice को टैग करने में डर लग रहा है ना? मोदी जी ने अभी तक संवेदना भी प्रकट नहीं की है। अपना पुश्तैनी ज्ञान ज़रा उधर भी बाँट दिजीए। डरिए ना, लोकतंत्र है। सत्ता से सवाल करिए।’ जिसके जवाब में चित्रा ने कहा ‘आज तो पूरी @RJDforIndia आ गई है मुझे कोसने के लिये। ये एक जुटता बच्चों की जान बचाने के लिये दिखाईये साहब। काहे के नेता हैं आप? 2014 में MP थे? और इतनी निर्लज्जता? जनता जितायेगी तभी! 80 विधायक तो आपके भी हैं ना? उनको किसने चुना था? इसी जनता ने। अगले साल फिर चुनाव है ध्यान रखियेगा। बहुत ज्यादा डरी हुई हूं। घर से निकल भी नहीं पा रही। बोलना तो छोड़ दीजिये, कैसे MP रहे हैं आप भई, हैरान हूं।’

हालांकि, हमले और जवाबी हमले का सिलसिला यहीं ख़त्म नहीं हुआ। राजद समर्थक और नेता चित्रा को निशाना बनाते रहे और वह बखूबी उसका सामना करती रहीं।


टैग्स चित्रा त्रिपाठी आरजेडी मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत
सम्बंधित खबरें

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

17 hours ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

17 hours ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

1 day ago

बांग्लादेश को 60 करोड़ देने पर बहस: राणा यशवंत ने बताया राष्ट्रहित का पक्ष

बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये देने पर उठे सवालों के बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने कहा कि यह मदद राष्ट्रहित, व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए जरूरी है, न कि किसी तरह की खैरात है।

1 day ago

कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी अपने ही नेता: राजदीप सरदेसाई

वहीं असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि उनका “आत्मसम्मान” आहत हुआ है, जिसका संकेत यह माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

4 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago