होम / सोशल मीडिया / ट्रंप ने रोका पाकिस्तानियों का वीजा: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात
ट्रंप ने रोका पाकिस्तानियों का वीजा: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात
अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने इमिग्रेंट वीजा यानी कि परमानेंट रेजिडेंसी या ग्रीन कार्ड जैसे वीजा की प्रोसेसिंग को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया है। यह पॉज 21 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
अमेरिका ने पाकिस्तानियों के अमेरिका एंट्री पर अनिश्चित काल के लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लगा दिया है। इस लिस्ट में 74 और देशों के नागरिक भी शामिल हैं. लेकिन इस लिस्ट में पाकिस्तान का होना पाकिस्तानी सत्ता को चौंका गया है। ट्रंप प्रशासन का यह आदेश 21 जनवरी, 2026 से प्रभावी हो जाएगा। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, मुल्ला मुनीर को “फेवरिट जनरल” कहने वाले ट्रंप ने पाकिस्तानियों का यूएस ड्रीम कुचल दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान खुश होकर सोच रहा था कि अब ट्रंप ही उसके हर समस्या का समाधान है लेकिन ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तानियों के इमिग्रेंट वीज़ा पर परमानेंट रोक लगाकर सब उम्मीदें तोड़ दी।
क्या ट्रंप की तारीफें सिर्फ दिखावा थीं? या पाकिस्तान के लिए अब अमेरिका सच में बंद है? अगर मैं इसका विश्लेषण करू तो यह पाकिस्तान पर दबाव बनाने और उसे अमेरिका की शर्तों के अनुसार कुछ कदम उठाने के लिए मजबूर करने का तरीका है। क्योकि ईरान पर अगर अमेरिका हमला करता है तो वो पाकिस्तान में बेस चाहता है. इसके लिए असीम मुनीर ने पहले ही आपातकालीन बैठक भी की है, और अब इस बात पर शहबाज शरीफ की सांसें फूली हैं।
आपको बता दें, अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने इमिग्रेंट वीजा यानी कि परमानेंट रेजिडेंसी या ग्रीन कार्ड जैसे वीजा की प्रोसेसिंग को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया है। यह पॉज 21 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला है। इसका असर उन लोगों पर होगा जो इमिग्रेंट वीजा चाहते हैं।
मुल्ला मुनीर को “फेवरिट जनरल” कहने वाले ट्रंप ने पाकिस्तानियों का यूएस ड्रीम कुचल दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान खुश होकर सोच रहा था कि अब ट्रंप ही उसके हर समस्या का समाधान है. लेकिन ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तानियों के इमिग्रेंट वीज़ा पर परमानेंट रोक लगाकर सब उम्मीदें तोड़…
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) January 15, 2026
टैग्स