होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर बोले रजत शर्मा : यह पीएम मोदी की कूटनीतिक जीत
इस मामले पर बोले रजत शर्मा : यह पीएम मोदी की कूटनीतिक जीत
ईरानी दूतावास के उप प्रमुख मोहम्मद जावेद हुसैनी ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो भारतीयों को ईरान से वापस लाने के लिए आने वाले दिनों में और उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
ईरान ने एक विशेष कदम उठाते हुए लगभग एक हजार भारतीय नागरिकों को मशहद शहर से निकालने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। इन भारतीय नागरिकों में अधिकांश छात्र शामिल हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा का कहना है कि यह पीएम मोदी की एक कूटनीतिक जीत है।
उन्होंने कहा, ईरान में लगभग 6 हज़ार भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें से आधे के करीब छात्र हैं। इन सबको स्वदेश लाने के लिए सरकार ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। ईरान चलती जंग के बीच अपना एयरस्पेस भारत के लिए खोल दे, ये भारत की कूटनीति की ताकत का बड़ा सबूत है।
युद्ध के मैदान से ये खबर किसी को भी हैरान करेगी कि ईरान ने न सिर्फ एयरस्पेस खोला, बल्कि भारतीय छात्रों को वापस पहुंचाने के लिए अपने विमान भी दिए। ईरान की ये पहल जवाब है उन लोगों को, जो कहते थे कि मोदी की नेतन्याहू से दोस्ती की वजह से ईरान नाराज़ है। अब ये साबित हो गया कि ईरान न सिर्फ भारत का दोस्त है, बल्कि भारत के लिए असाधारण कदम उठाने को भी तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये बड़ी उपलब्धि है।
ये भारत के तिरंगे का कमाल है। आपको याद होगा, कई साल पहले जब भारतीय छात्र यूक्रेन में फंस गए थे, तो मोदी ने जेलेंस्की और पुतिन दोनों से बात करके थोड़ी देर के लिए युद्ध रुकवाया था,और भारतीय छात्रों को सेफ पैसेज दिलवाया था। मुझे याद है उस समय पाकिस्तान के बहुत से छात्र भी भारतीय तिरंगे का सहारा लेकर यूक्रेन से बाहर निकले थे।
आपको बता दें, ईरानी दूतावास के उप प्रमुख मोहम्मद जावेद हुसैनी ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो भारतीयों को ईरान से वापस लाने के लिए आने वाले दिनों में और उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।
टैग्स