होम / सोशल मीडिया / प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ बेहद दुखद है: मीनाक्षी जोशी
प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ बेहद दुखद है: मीनाक्षी जोशी
मंगलवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे संगम नोज पर भगदड़ मच गई। हादसे में घायल 90 श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा गया। इनमें 30 की मौत हो गई। मृतकों में 25 की शिनाख्त हो सकी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
महाकुंभ के दूसरे और सबसे बड़े पर्व मौनी अमावस्या पर ब्रह्ममुहूर्त से पूर्व मंगलवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे संगम नोज पर भगदड़ मच गई। हादसे में घायल 90 श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा गया। इनमें 30 की मौत हो गई। मृतकों में 25 की शिनाख्त हो सकी है।
इस बीच पत्रकार और एंकर मीनाक्षी जोशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा कि इस प्रकार की भगदड़ बेहद दुखद है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, महाकुंभ में रात्रि को जो भगदड़ हुई वह दुखद है। इसमें प्रभावित हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति मेरी समस्त संवेदना है।लेकिन जिस शीघ्रता से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया वह सराहनीय है। कमिश्नर कहते रहे सोइए नहीं , स्नान करिए और लौटिए। यह ज़रूरी था और है।
आपको बता दें, बताया जा रहा है कि रात करीब 1 से 2 बजे की बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ संगम नोज की ओर बढ़ी, जहां पहले से अखाड़ा मार्ग पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे और अमृत स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे, तभी दूसरी तरफ से आई भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और कूदकर भागने लगे।
महाकुंभ में रात्रि को जो भगदड़ हुई वह दुखद है ।इसमें प्रभावित हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति मेरी समस्त संवेदना है । लेकिन जिस शीघ्रता से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया वह सराहनीय है , कमिश्नर कहते रहे सोइए नहीं , स्नान करिए और लौटिए । यह ज़रूरी था और है ।
— Meenakshi Joshi (@IMinakshiJoshi) January 29, 2025
यह महत्वपूर्ण है कि अबाध्य…
टैग्स