होम / सोशल मीडिया / फिल्म RRR के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, सुमित अवस्थी ने इस अंदाज में दी बधाई
फिल्म RRR के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, सुमित अवस्थी ने इस अंदाज में दी बधाई
बता दें कि आरआरआर (RRR) फिल्म ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय फिल्म है। नाटू-नाटू गीत को विदेशी भाषा में बेस्ट गीत का अवॉर्ड मिला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
95 अकादमी अवॉर्ड समारोह में ओरिजनली तेलुगू में बनी फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के गाने 'नाटू नाटू...' ने 'ओरिजनल सॉन्ग' कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में भारत की ओर से RRR फिल्म का गाना नाटू-नाटू बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड था। खास बात यह है कि फिल्म के इस गाने को इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को असाधारण बताया। उन्होंने आरआरआर के गाने की तारीफ की और कहा कि इस गीत को कई वर्षों तक याद किया जाएगा। बता दें कि आरआरआर फिल्म ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय फिल्म है।
नाटू-नाटू गीत को विदेशी भाषा में बेस्ट गीत का अवॉर्ड मिला है। आरआरआर फिल्म का यह गाना 'नाटू नाटू' एम एम कीरवानी द्वारा कंपोज किया गया है। इस अवॉर्ड को मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि वह इस अवॉर्ड को जीतने वाले हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने भी ट्वीट कर RRR फिल्म की टीम को बधाई दी है। उन्होंने एम एम कीरवानी की स्पीच को शेयर करते हुए लिखा, आपने बहुत अच्छा बोला है। आपको बधाई। हर भारतीय को इस खुशी का सालों से इंतजार था। इतिहास बनाने और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिये बहुत बधाई आप सभी को। उन्होंने अपने इस ट्वीट में गीतकार चंद्रबोस को भी टैग किया और बधाई दी है।
वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Well spoken .. rather well sung @mmkeeravaani sir.. congratulations to @boselyricist too !! हर भारतीय को इस खुशी का सालों से इंतजार था… इतिहास बनाने और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिये बहुत बधाई आप सभी को @ssrajamouli #RamCharan #JrNTR ?? ? ?? ? ?? https://t.co/iZd0t1Visa
— Sumit Awasthi (@awasthis) March 13, 2023
टैग्स पीएम नरेंद्र मोदी सुमित अवस्थी ऑस्कर 2023 पीएम मोदी बयान आरआरआर फिल्म नाटू नाटू गीत