होम / सोशल मीडिया / संसदीय समिति ने फेसबुक-ट्विटर के अधिकारियों को किया तलब, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
संसदीय समिति ने फेसबुक-ट्विटर के अधिकारियों को किया तलब, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
इससे पहले अक्टूबर 2020 में दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अधिकारियों को डाटा सुरक्षा और प्राइवेसी के मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को 21 जनवरी को तलब किया है। इस दौरान सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने को लेकर बातचीत की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 जनवरी की शाम चार बजे होने वाली संसदीय समिति की अगली बैठक में नागरिक अधिकार की सुरक्षा और इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग रोकने को लेकर फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों के विचार सुने जाएंगे।
बैठक में डिजिटल स्पेस में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2020 में दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अधिकारियों को डाटा सुरक्षा और प्राइवेसी के मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।
टैग्स फेसबुक ट्विटर शशि थरूर पार्लियामेंट्री कमेटी संसदीय समिति सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय