होम / सोशल मीडिया / विपक्ष की महाबैठक खत्म, राणा यशवंत ने किया ये बड़ा सवाल
विपक्ष की महाबैठक खत्म, राणा यशवंत ने किया ये बड़ा सवाल
इस बैठक के बाद उम्मीद की जा रही थी कि विपक्षी दलों की ओर से कोई बड़ा ऐलान किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मजबूत विकल्प बनाने के उद्देश्य से 15 भाजपा विरोधी दलों की पटना में मीटिंग हुई। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर करीब पौने चार घंटे तक विपक्ष की बैठक चली।
बैठक में नीतीश को गठबंधन का संयोजक बनाने पर चर्चा हुई है, लेकिन फैसला अगली बैठक में होगा। अगली बैठक 10 से 12 जुलाई के बीच शिमला में होगी। हालांकि इस बैठक के बाद उम्मीद की जा रही थी कि विपक्षी दलों की ओर से कोई बड़ा ऐलान किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, पटना में मिलकर लड़ने पर जमा हुए 15 दल राजी तो हुए लेकिन फॉर्मूला नहीं निकला। नीतीश जी का धन्यवाद कि उन्होंने इतने लोगों को जोड़ा। लिट्ठी चोखा भी खाने को मिला। लोकतंत्र खतरे में है वगैरह वगैरह। उधर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर दबाव डाल दिया कि आर्डिनेंस पर पहले स्टैंड साफ करें।
पटना में हुई बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी दलों ने साथ लड़ने पर सहमति जताई है। आगे की बातों पर अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
पटना में मिलकर लड़ने पर जमा हुए 15 दल राज़ी तो हुए लेकिन फॉर्मूला नहीं निकला. नीतीश जी का धन्यवाद कि उन्होंने इतने लोगों को जोड़ा, लिट्ठी चोखा भी खाने को मिला. लोकतंत्र खतरे में है, वैगरह वगैरह. उधरआम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर दबाव डाल दिया कि आर्डिनेंस पर पहले स्टैंड साफ करे.
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) June 23, 2023
टैग्स