होम / सोशल मीडिया / करदाताओं ने बनाया इनकम टैक्स रिटर्न भरने का नया रिकॉर्ड, अजय कुमार ने कही ये बड़ी बात

करदाताओं ने बनाया इनकम टैक्स रिटर्न भरने का नया रिकॉर्ड, अजय कुमार ने कही ये बड़ी बात

टैक्स रिफंड के लिए कितनी मिन्नतें मांगते हुए चप्पल घिसने होते थे, याद है। क्या10 साल पहले टैक्स डिपार्टमेंट इतनी ही कुशलता से अपना काम करता था?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

आयकर विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर 2023 तक देश में 7.85 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं। ये देश में आईटीआर दाखिल करने का अब तक का सबसे हाई रिकॉर्ड है। आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं।

विभाग ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है, जो अब तक सबसे अधिक है।

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, 'हाल ही में जारी किये आँकड़ों के मुताबिक़, 7 करोड़ से अधिक लोगों ने साल 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरा, जिनमें से 96% यानि 7.19 करोड़ लोगों का टैक्स रिटर्न 3 महीने, यानि 30 अक्टूबर तक प्रोसेस कर दिया गया।

90% लोगों को उनका टैक्स रिफंड खुद ब खुद CBDT विभाग से मिल गया, वो भी 10 दिनों के अंदर। क्या 10 साल पहले टैक्स डिपार्टमेंट इतनी ही कुशलता से अपना काम करता था? टैक्स रिफंड के लिए कितनी मिन्नतें माँगते हुए चप्पल घिसने होते थे, याद है। नोटिस मिलने पर कितना टेबल के नीचे से खिलाना होता था, याद है।

इस बारे में क्या कोई चुनावी सभा में, सोशल मीडिया पर या पब्लिक मीटिंग में कुछ कहेगा? ना जी ना , ये विकास कहाँ है? विकास तो भारत को बदनाम करने, शर्मसार करने, हिंदू -मुसलमान करने से होता है। कम से कम ग़ैर बीजेपी पार्टियों की परिभाषा तो यही है ना।'

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

16 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

16 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

17 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

6 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

10 hours ago