होम / सोशल मीडिया / 'तक चैनल्स' ला रहा है 24 घंटे का नया डिजिटल न्यूज चैनल
'तक चैनल्स' ला रहा है 24 घंटे का नया डिजिटल न्यूज चैनल
इंडिया टुडे ग्रुप के तक चैनल्स जल्द 24 घंटे का नया डिजिटल न्यूज़ चैनल लॉन्च करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत मिले हैं कि इसकी शुरुआत मकर संक्रांति के आसपास हो सकती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े तक चैनल्स जल्द ही एक नया 24 घंटे का न्यूज़ चैनल शुरू करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर समूह की डिजिटल न्यूज़ ब्रांड 'न्यूज़ तक' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में लिखा गया है कि दर्शकों के लिए एक नया 24x7 चैनल लाया जा रहा है और उनसे सुझाव भी मांगे गए हैं कि वे इस चैनल पर क्या देखना चाहेंगे।
सूत्रों के अनुसार, यह चैनल पूरी तरह डिजिटल होगा और पारंपरिक टीवी ढांचे से अलग नजर आ सकता है। माना जा रहा है कि इस नए चैनल का औपचारिक लॉन्च मकर संक्रांति के दिन किया जा सकता है। डिजिटल दर्शकों को ध्यान में रखकर इसमें तेज, संक्षिप्त और इनोवेटिव कंटेंट पर फोकस रहने की संभावना है।
Top Breaking News : हम ला रहे हैं 24 घंटे का नया चैनल... नए चैनल में आप क्या देखना पसंद करेंगे? हमें कमेंट करके बताएं... #newschannel #topnews #breakingnews #todayindianews #livenews pic.twitter.com/y8kxoHhsBI
— News Tak (@newstakofficial) January 9, 2026
टैग्स