होम / सोशल मीडिया / आज से शुरू होगा 24 घंटे का डिजिटल न्यूज़ चैनल ‘Tak 360’
आज से शुरू होगा 24 घंटे का डिजिटल न्यूज़ चैनल ‘Tak 360’
इंडिया टुडे ग्रुप आज दोपहर को नया 24x7 डिजिटल न्यूज़ चैनल ‘Tak 360’ लॉन्च करेगा। यह चैनल वेबसाइट, ऐप और न्यूज़ तक के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े ‘तक चैनल्स’ का अपना नया 24 घंटे का डिजिटल न्यूज़ चैनल ‘Tak 360’ आज दोपहर से लाइव हो जाएगा। यह चैनल पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में तैयार किया गया है और इसे आधुनिक दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
इससे पहले न्यूज़ तक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस चैनल को लेकर संकेत दिए थे और दर्शकों से सुझाव भी मांगे गए थे। अब यह चैनल औपचारिक रूप से लाइव होगा। ‘Tak 360’ को आज तक और इंडिया टुडे के डिजिटल इकोसिस्टम का हिस्सा बनाया गया है, जिससे इसकी पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ने की उम्मीद है।
यह नया चैनल आज तक और इंडिया टुडे की वेबसाइट और ऐप के साथ-साथ न्यूज़ तक के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार, ‘Tak 360’ में तेज, संक्षिप्त और डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट पर खास फोकस रहेगा, ताकि मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों तक खबरें तुरंत और प्रभावी तरीके से पहुंच सकें। डिजिटल न्यूज़ के बढ़ते प्रभाव के बीच ‘Tak 360’ को इंडिया टुडे ग्रुप की एक अहम रणनीतिक पहल माना जा रहा है।
24 घंटे का नया न्यूज़ चैनल Tak 360pic.twitter.com/CVoWtNTQyi
— Milind Khandekar (@milindkhandekar) January 13, 2026
टैग्स