होम / सोशल मीडिया / अमेठी सीट पर सस्पेंस बरकरार, हर्षवर्धन बोले-नेताओं का चुनाव से भागना अच्छी बात नहीं

अमेठी सीट पर सस्पेंस बरकरार, हर्षवर्धन बोले-नेताओं का चुनाव से भागना अच्छी बात नहीं

कोई भी ऐसा नहीं है जो राहुल गांधी को समझा सके कि डर के आगे जीत है। पहले डर से आगे तो निकलो।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव के नामांकन के लिए अब केवल अंतिम 48 घंटे बचे हैं, लेकिन अमेठी लोकसभा सीट और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हुए हैं। हालांकि दोनों ही जिला इकाइयां तीन मई को नामांकन की तैयारियों में जुट गई हैं।

पार्टी के कार्यकर्ता लगातार इस मांग पर अड़े हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, 'कोई भी ऐसा नहीं है जो राहुल गांधी को समझा सके कि डर के आगे जीत है। पहले डर से आगे तो निकलो। मैं उम्मीद करता हूँ कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करेंगे जो कह रहे हैं- मेरे राहुल आएँगे। मेरा भी मानना है कि, राहुल, प्रियंका दोनों को चुनाव लड़ना चाहिए। नेताओं का चुनाव से भागना अच्छी बात नहीं है।'

आपको बता दें कि कांग्रेस के सूत्रों का दावा है कि अमेठी और रायबरेली सीट से राहुल और प्रियंका गांधी ही उम्मीदवार होंगे। कौन किस सीट से लड़ेगा, फिलहाल यह तय नहीं है। दावा किया जा रहा है कि गुरुवार शाम तक प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।


टैग्स राहुल गांधी प्रियंका गांधी अमेठी लोकसभा सीट रायबरेली लोकसभा सीट लोकसभा चुनाव न्यूज
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

5 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

5 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

5 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago