होम / सोशल मीडिया / प्रियंका गांधी के नामांकन पर बोलीं सुप्रिया श्रीनेत, आप आधी आबादी की मिसाल बनेंगी
प्रियंका गांधी के नामांकन पर बोलीं सुप्रिया श्रीनेत, आप आधी आबादी की मिसाल बनेंगी
मैंने उन्हें जितना जाना है, जितना देखा है, उनके अंदर एक ग़ज़ब की कूवत है किसी को अपना बना लेने की। वो एक बेहद संवेदनशील इंसान हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा से नामांकन भर दिया है। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस बीच कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया से एक पोस्ट की और अपने मन की बात कही।
उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, मेरे लिये एक वो शख़्स, जिनसे मुझे बेहद प्यार है। मतलब बहुत सारा वाला। मैंने उन्हें जितना जाना है, जितना देखा है, उनके अंदर एक ग़ज़ब की कूवत है किसी को अपना बना लेने की। वो एक बेहद संवेदनशील इंसान हैं, लेकिन उतनी ही साहसी भी हैं।
बेहिसाब मेहनती हैं और बेपनाह ज़िंदादिल भी। उनके साथ काम करने में खूब मज़ा आता है। काम कभी बोझिल नहीं लगता। बहुत सारी हंसी-ख़ुशी के साथ काम होता है। अपने परिवार के लिए वह शेरनी की तरह खड़ी रहती हैं और जनता की बुलंद आवाज़ बनकर दुनिया के सामने आती हैं।
मुझे याद है किसी ने उनसे एक बार यूपी में पूछा था कि आप 10 साल पहले राजनीति में क्यों नहीं आयीं? और उन्होंने बेझिझक होकर मुस्कुराते हुए कहा-क्योंकि तब मेरी बेटी 8 साल की थी। नवरात्रि के दौरान एक मंदिर से निकलीं और पत्रकार ने पूछ लिया आपने क्या माँगा? तो बोलीं बताया थोड़े ही जाता है। फिर मुस्कुरा कर बता ही दिया कि अपने बेटे के लिए प्रार्थना की।
आप उनकी पूरी पोस्ट को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
प्रियंका गांधी
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) October 23, 2024
मेरे लिये एक वो शख़्स, जिनसे मुझे बेहद प्यार है - मतलब बहुत सारा वाला
मैंने उन्हें जितना जाना है, जितना देखा है, उनके अंदर एक ग़ज़ब की कूवत है किसी को अपना बना लेने की
वो एक बेहद संवेदनशील इंसान हैं, लेकिन उतनी ही साहसी भी हैं
बेहिसाब मेहनती हैं और बेपनाह… pic.twitter.com/l9Es5A8lcu
टैग्स राहुल गांधी प्रियंका गांधी वायनाड उपचुनाव