होम / सोशल मीडिया / सुधीर चौधरी से बोले सनी देओल, नहीं लडूंगा 2024 का लोकसभा चुनाव
सुधीर चौधरी से बोले सनी देओल, नहीं लडूंगा 2024 का लोकसभा चुनाव
वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी को दिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का का ऐलान किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर-2' को लेकर चर्चा में है। फिल्म सिर्फ 12 दिनों के अंदर 400 करोड़ की कमाई कर चुकी है और शाहरुख खान की फिल्म पठान को पीछे छोड़ने की रेस में है।
इसी बीच 'गदर-2' के तारा पाजी यानी सनी देओल ने एक इंटरव्यू में यह ऐलान किया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी को दिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का का ऐलान किया है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, अभिनेता बने रहना ही उनका पहला चुनाव है। वो जिस सोच के साथ राजनीति में आए थे वो सारे काम वह अभिनेता रहते हुए भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह देश सेवा करें और ऐसा वह कर रहे हैं। एक साथ कई काम किए जाने संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल बीजेपी से सांसद है। बीजेपी के लिए यह सीट बेहद अहम मानी जाती है। अभिनेता विनोद खन्ना भी इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और 1999 से 2004 और 2014 से 2017 तक यहीं से सांसद रहे थे।
BREAKING : I will NOT contest Lok Sabha election says #SunnyDeol pic.twitter.com/bZUY1HsOk4
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) August 21, 2023
टैग्स सुधीर चौधरी पठान सनी देओल 2024 का लोकसभा चुनाव प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ग़दर 2 400 करोड़ की कमाई ग़दर 2 के तारा पाजी