होम / सोशल मीडिया / सुधीर मिश्रा ने चुनाव जीतने के लिए ‘मुफ्त रेवड़ियों’ से परहेज करने पर दिया जोर, कही ये बात

सुधीर मिश्रा ने चुनाव जीतने के लिए ‘मुफ्त रेवड़ियों’ से परहेज करने पर दिया जोर, कही ये बात

आम लोगों को मुफ्त के वादे कर चुनाव जीतना और जीतने के बाद उन्हें 'जुमला' कह देना आम बात सी हो गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

इस देश को चुनावों का देश कहा जाता है। ऐसा कोई वर्ष नहीं होता, जब किसी राज्य में चुनाव नहीं हो। इस दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में इस साल हिमाचल और गुजरात में चुनाव है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी जोर आजमाइश के लिए तैयार है। गुजरात में तो खुद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल प्रचार कर रहे हैं। 

इस समय देश में एक और चीज पर बहस छिड़ी हुई है और वो है 'मुफ्त की राजनीति'। जी हां, आम लोगों को मुफ्त के वादे कर चुनाव जीतना और जीतने के बाद उन्हें 'जुमला' कह देना आम बात सी हो गई है। हाल ही में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी 'मुफ्त रेवड़ी बांटने ' पर तंज कसा था। 

इस पूरी बहस के बीच 'नवभारत टाइम्स दिल्ली' के रेजिडेंट एडिटर सुधीर मिश्रा ने भी एक ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ' क्या देश बहुत बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर है? क्या रूस यूक्रेन युद्ध से टूटती वैश्विक अर्थ व्यवस्था का असर भारत पर नहीं आएगा? क्या यह सही समय नहीं है कि सत्ता और विपक्ष दोनों ही चुनाव जीतने के लिए मुफ्त रेवड़ियों से परहेज करें। क्लाइमेट चेंज कोढ़ में खाज है, समझना होगा।'

 सुधीर मिश्रा द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स कांग्रेस पीएम मोदी आम आदमी पार्टी बीजेपी गुजरात सुधीर मिश्रा अरविन्द केजरीवाल हिमाचल ‘मुफ्त रेवड़ियां हिमाचल चुनाव गुजरात चुनाव पत्रकार सुधीर मिश्रा
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

7 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

9 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

9 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago