होम / सोशल मीडिया / मुझे जान से मारने की सुपारी दी गई: सुधीर चौधरी
मुझे जान से मारने की सुपारी दी गई: सुधीर चौधरी
जागरण मंथन में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने बताया कि कश्मीर, खालिस्तान और अंडरवर्ल्ड पर रिपोर्टिंग के दौरान उन्हें पाकिस्तान, आतंकियों और अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की गंभीर धमकियां मिलीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
जागरण मंथन कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने पत्रकारिता जीवन के एक बेहद गंभीर और संवेदनशील पहलू को सार्वजनिक किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कश्मीर और खालिस्तान जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने के कारण उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिलीं।
सुधीर चौधरी के अनुसार, कश्मीर फ्रंट से जुड़ी रिपोर्टिंग के दौरान पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से उन्हें धमकी भरे संदेश और कॉल आए। उन्होंने कहा कि इन धमकियों की रिकॉर्डिंग आज भी उनके फोन में मौजूद है। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी उनकी कोई रिपोर्ट खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ प्रसारित होती थी, तभी धमकियों की बाढ़ आ जाती थी।
उन्होंने एक चौंकाने वाला अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2020 में दाऊद इब्राहिम पर की गई एक विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आया। सुधीर चौधरी के मुताबिक, कॉल करने वाले ने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी धमकियों में शामिल किया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि जब धमकियां परिवार तक पहुंचने लगती हैं, तब मामला केवल पेशेवर नहीं रह जाता, बल्कि व्यक्तिगत और भावनात्मक स्तर पर भी बेहद गंभीर हो जाता है। यह बयान एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बड़े सवाल खड़े करता है।
Jagran Manthan: “मुझे मारने की सुपारी दी गई”, सुधीर चौधरी का बड़ा दावा #SudhirChaudhary #Security #JagranManthan @sudhirchaudhary @SmritiRastogi_ pic.twitter.com/YP0FY3aDVa
— Dainik Jagran (@JagranNews) January 14, 2026
टैग्स