होम / सोशल मीडिया / अनाधिकृत या नियम के विरुद्ध चैनल चलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

अनाधिकृत या नियम के विरुद्ध चैनल चलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इंदौर में अवैधानिक रूप से संचालित किए जा रहे यू-ट्यूब चैनलों व वॉट्सऐप पत्रकारिता के नाम पर बिना तथ्यों के भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मध्य प्रदेश के इंदौर में अवैधानिक रूप से संचालित किए जा रहे यू-ट्यूब चैनलों व वॉट्सऐप पत्रकारिता के नाम पर बिना तथ्यों के भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार एडीएम पवन जैन की अध्यक्षता में केबल टीवी डिजिटाइजेशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स और उनसे संबंधित केबल ऑपरेटर उपस्थित थे। इस दौरान सदस्यों ने मांग रखी की यू-ट्यूब चैनल और वॉट्सऐप पर की जा रही पत्रकारिता को चिन्हित किया जाए और प्रशासन द्वारा उनके उनके खिलाफ कार्रवाई कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखने में सहयोग दिया जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, एडीएम ने कहा कि यू-ट्यूब चैनल व वॉट्सऐप पत्रकारिता के नाम पर बिना तथ्यों के भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह अवैधानिक या बिना लाइसेंस के न्यूज चैनल संचालित किए जाने वालों के विरुद्ध भी प्रशासन सख्त रवैया अपनाएगा।

उन्होंने सदस्यों से अपील की कि ऐसे व्यक्ति जो अनाधिकृत या नियम विरुद्ध किसी भी तरह का न्यूज चैनल या यू-ट्यूब चैनल संचालित कर रहे हैं, उनकी जानकारी प्रशासन के संज्ञान में अवश्य लाएं, ताकि संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। एडीएम ने एमएसओ व एलसीओ को निर्देश दिए कि वे ऐसी कोई भी गतिविधि संचालित न करें, जिससे शहर का सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगड़े। इस बात का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए कि किसी भी ऑपरेटर द्वारा अवैध गतिविधियां संचालित न हो। साथ ही अपनी टीम के कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन अवश्य कराएं।


टैग्स सोशल मीडिया न्यूज चैनल यू-ट्यूब चैनल सख्त कार्रवाई
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

6 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

6 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

7 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

35 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

16 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

4 hours ago