होम / सोशल मीडिया / महाकुंभ में भगदड़ : राजदीप सरदेसाई ने कुछ यूं व्यक्त की अपनी पीड़ा
महाकुंभ में भगदड़ : राजदीप सरदेसाई ने कुछ यूं व्यक्त की अपनी पीड़ा
मौनी अमावस्या के दौरान महाकुंभ में भगदड़ की प्रयागराज से बेहद परेशान करने वाली खबर। कई घायल, कई के मरने की आशंका। संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले मची भगदड़ में दर्जनों मौत की आशंका है। मौनी अमावस्या के कारण संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई थी। इसी के कारण भगदड़ मच गई। शाही स्नान को फिलहाल रोक दिया गया है।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, मौनी अमावस्या के दौरान महाकुंभ में भगदड़ की प्रयागराज से बेहद परेशान करने वाली खबर। कई घायल, कई के मरने की आशंका।
लाखों श्रद्धालुओं के आने से सुरक्षा कभी भी आसान नहीं होती, लेकिन एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब महाकुंभ और धार्मिक आयोजनों में गुमनाम भारतीयों को भी वही सुविधाएं मिलेंगी जो एक वीवीआईपी को मिलती हैं। प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ प्रार्थना।
आपको बता दें, प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मची भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उनसे हालात की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता भी भेजी है।
Extremely disturbing news from Prayagraj of a stampede at the Maha Kumbh during Mauni Amasvya. Several injured, many feared dead. With millions of devotees pouring in, security is never easy but a day must surely come when the anonymous Indian has the same facilities at the Maha… https://t.co/KaeWzowQL6
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) January 29, 2025
टैग्स