होम / सोशल मीडिया / भारत को 480–490 रन का लक्ष्य देगी दक्षिण अफ्रीका: विक्रांत गुप्ता
भारत को 480–490 रन का लक्ष्य देगी दक्षिण अफ्रीका: विक्रांत गुप्ता
यशस्वी ने 97 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 59.79 की रही। मार्को यानसन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनकी बढ़त 314 रनों की हो गई है। भारत की पहली पारी 489 रन के जवाब में केवल 201 रन पर समाप्त हो गईं। जवाब में स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 26 रन बना लिए थे।
इस बीच वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 314 रन की हो गई है। तकनीकी तौर पर मैच में अभी दो दिन बचे हैं। हर दिन खराब रोशनी (Bad Light) के कारण अगर 10–12 ओवर निकल भी जाएँ, तो मेरा मानना है कि बावुमा शायद कल लंच से लगभग एक घंटा पहले भारत को बल्लेबाज़ी के लिए भेज देंगे।
शायद वे 314 की बढ़त में लगभग 160–170 रन और जोड़कर भारत को करीब 480–490 रन का लक्ष्य देंगे जो कि लगभग 120 ओवरों में हासिल करना होगा। आपकी क्या राय है? आपको बता दें, भारत ने दूसरे दिन 9 रन से आगे खेलना शुरू किया और टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। भारत की पारी 201 रन पर समाप्त हो गईं।
South Africa lead by 314 runs, technically two days left. And if you take out 10-12 overs to bad light each day, I suppose Bavuma would look at putting India in an hour before lunch tomorrow- maybe try and add 160-170 to 314 and ask India about 480-490 in a possible 120 overs…
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) November 24, 2025
टैग्स