होम / सोशल मीडिया / पहलगाम, कश्मीर में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं: सुधीर चौधरी
पहलगाम, कश्मीर में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं: सुधीर चौधरी
घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने यूपी से आए शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा कि कश्मीर में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं।
उन्होंने एक्स पर लिखा, पहलगाम, कश्मीर में क्रूर आतंकवादी हमले से तबाह, निर्दोष लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह, द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हिंसा को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करते हुए जिम्मेदारी ली है। भारत इस कायरता के खिलाफ एकजुट है।
आपको बता दें, मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने यूपी से आए शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वो हनीमून पर यहां आया था।
Devastated by the brutal terrorist attack in Pahalgam, Kashmir, claiming innocent lives. Condolences to the victims’ families. The Resistance Front, a Pakistan-backed terror group, has claimed responsibility, exposing Pakistan’s role in fueling violence. India stands united…
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) April 22, 2025
टैग्स