होम / सोशल मीडिया / शिवेसना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पढ़ें समीर चौगांवकर का विश्लेषण
शिवेसना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पढ़ें समीर चौगांवकर का विश्लेषण
2019 में वर्ली से आदित्य ठाकरे के सामने राज ठाकरे ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का किसी से गठबंधन नहीं होना बीजेपी के लिए फ़ायदेमंद रहेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। एकनाथ शिंदे कोपरी पाचपाखाडी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी हैं। सीएम शिंदे अपनी परंपरागत सीट कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। माहिम सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के सामने सदानंद सरवणकर को उतारा है।
माहिम सीट शिवसेना का गढ़ है। 2009 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने यह सीट जीती थी। वर्ली से आदित्य ठाकरे के सामने कोई उम्मीदवार अभी नही है। बीजेपी यहां से प्रत्याशी उतार सकती है। इस बात की संभावना है कि उद्धव ठाकरे अपने भतीजे अमित ठाकरे के सामने कोई प्रत्याशी न उतारकर मौन समर्थन दे सकते है। 2019 में वर्ली से आदित्य ठाकरे के सामने राज ठाकरे ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का किसी से गठबंधन नहीं होना बीजेपी के लिए फ़ायदेमंद रहेगा। राज ठाकरे जो भी नुक़सान करेंगे वह उद्धव और एकनाथ शिंदे का ही होगा।
हालाँकि राज ठाकरे अब कोई बड़ी ताक़त नहीं हैं। एक विधायक और 1.75 फ़ीसदी को वोट है लेकिन विधानसभा के बाद होने वाले नगरी निकाय चुनाव में ज़रूर राज ठाकरे का प्रभाव रहेगा। शिवसेना ने पहली सूची में पार्टी के तमाम नेताओं और मंत्रियों के टिकटों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनावों में जीतकर सांसद बने रवींद्र वायकर की पत्नी को शिवसेना जोगेश्वरी पूर्व से मैदान में उतारा है। जलगांव की एरंडोल सीट से मौजूदा विधायक चिमनराव पाटिल की जगह उनके बेटे अमोल चिमनराव पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।
अमरावती लोकसभा सीट पर बीजेपी की नवनीत राणा को हराने में भूमिका निभाने वाले आनंदराव अडसुल के बेटे अभिजीत अडसुल को अमरावती की दरियापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की नवनीत राणा भी यहां से चुनाव लड़ना चाहती थी। मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से, जबकि उनके भाई किरण सामंत को राजापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। दिवंगत सेना विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर को खानापुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
एकनाथ शिंदे ने कुछ ऐसी सीटों पर भी कैंडिडेट उतारे है,जहां बीजेपी मज़बूत है। बीजेपी ने यह सीटे क्यों दी समझ से परे हैं। महायुति ने अब तक 144 नाम की घोषणा की है। इसमें भाजपा के 99 और शिवसेना (शिंदे गुट) के 45 नाम शामिल हैं।
एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी हैं. सीएम शिंदे अपनी परंपरागत सीट कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। माहिम सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के सामने सदानंद सरवणकर को उतारा है. माहिम सीट शिवसेना का गढ़…
— sameer chougaonkar (@semeerc) October 23, 2024
टैग्स महाराष्ट्र महाराष्ट्र चुनाव एकनाथ शिंदे महायुति महायुति सीट शेयरिंग