होम / सोशल मीडिया / अंकल और कजिन का मोदी संग विडियो शेयर करने पर घिरीं निधि राजदान
अंकल और कजिन का मोदी संग विडियो शेयर करने पर घिरीं निधि राजदान
लोगों ने उठाए सवाल तो निधि ने एक ट्वीट के जरिये समझाने का भी किया प्रयास, बाद में साधी इस मुद्दे पर चुप्पी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
एनडीटीवी को आमतौर पर मोदी समर्थक पसंद नहीं करते हैं। भले ही वहां हर पत्रकार मोदी विरोधी न हो, लेकिन माना यही जाता है कि कोई भी एनडीटीवी पत्रकार मोदी के सपोर्ट में नहीँ आ सकता है। ऐसे माहौल में अगर कोई सीनियर एंकर बड़ी खुशी के साथ अपने अंकल और कजिन का विडियो पीएम मोदी से मुलाकात करते हुए शेयर करे तो लोगों का चौंकना स्वभाविक है।
ऐसा ही हुआ एनडीटीवी की मशहूर एंकर और एग्जिक्यूटिव निधि राजदान के साथ, उन्होंने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो के साथ वो लिख रही हैं, ‘Hello to my first cousin Shakun Malik standing next to the PM in front and to my uncle Subhash Razdan right behind her'। एक तरह से वो शकुन को हैलो करने के बजाय दुनिया को दिखा रही हैं कि कैसे हाउडी मोदी ईवेंट से ठीक पहले मोदी अमेरिका में उनके परिवार से भी मिले।
Hello ? to my first cousin Shakun Malik standing next to the PM in front and to my uncle Subhash Razdan right behind her ? https://t.co/y7hf40e587
— Nidhi Razdan (@Nidhi) September 22, 2019
निधि राजदान के इतना लिखते ही मानो बवाल हो गया। दरअसल, मोदी का जो विडियो निधि राजदान ने शेयर किया, उसमें मोदी ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से मिल रहे थे। उसी ग्रुप में वो निधि के अंकल और कजिन शकुन से भी मिले और शायद मोदी को भी इसका अंदाजा नहीं होगा। लेकिन निधि की ट्वीट के बाद तमाम लोगों को पता लगा कि वो कश्मीरी पंडित हैं, तो वो मोदी के प्रति उनके रुख पर सवाल उठाने लगे।
निधि ने एक ट्वीट करके ये समझाने की भी कोशिश की कि जरूरी नहीं है कि मेरे विचार मेरे परिवार से भी मिलते हों, उनके विचार अलग हो सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘My family are entitled to their views. I have mine. Maybe you could stop sermonising for a minute and see the world isn’t black and white. Save the sanctimony please’।
लेकिन ट्विटरत्तियों का क्या है, वो एक बार शुरू हो गए तो फिर हो गए और ऐसा ही हुआ निधि के साथ भी, जब उन्हें लगा कि उनकी सफाई से भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला तो वो भी फिऱ खामोश हो गईं। सोच रही होंगी कि किस घड़ी उन्होंने मोदी और अपने परिवार का कनेक्शन दुनिया के साथ शेयर करने की सोची।
टैग्स नरेंद्र मोदी एनडीटीवी पीएम मोदी निधि राजदान