होम / सोशल मीडिया / लखीमपुर कांड को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने लिबरल गैंग पर उठाए सवाल

लखीमपुर कांड को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने लिबरल गैंग पर उठाए सवाल

इस घटना पर अब 'न्यूज18इंडिया ' के सीनियर एंकर और वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने भी ट्वीट कर लिबरल गैंग पर सवाल उठा दिए है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो दलित नाबालिग सगी बहनों के शव मिलने के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और इसके बाद में लटकाने की पुष्टि हुई है। बता दें कि निघासन कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना पर परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार दो युवक उनका अपहरण कर ले गए थे। 

लखीमपुर खीरी हत्याकांड में बच्चियों के पोस्टमार्टम पर सीएमओ अरुणेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी और एक कॉपी एसपी को सौंपी जाएगी।  

लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि छह आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई थी। वारदात को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया था।

इस घटना पर अब 'न्यूज18इंडिया ' के सीनियर एंकर और वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने भी ट्वीट कर लिबरल गैंग पर सवाल उठा दिए है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'लखीमपुर में दो दलित बहनों के साथ रेप और हत्या के आरोपी छोटू, जुनैद, सुहैल, आरिफ, करीमुद्दीन, हाफिजुरहमान का नाम आया है तबसे लिबरल गैंग शांत है। दलित बेटी की हत्या पर हाथरस जाने वाले अब लखीमपुर भी जाएंगे क्या?'

आपको बता दें कि हाथरस में दलित बेटी की हत्या के बाद राजनीति गरमा गई थी और यूपी सरकार को कई मोर्चों पर मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने बेहद तेजी से काम करते हुए केस को सुलझा दिया है। 

अमिश देवगन के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं। 

 


टैग्स पत्रकार अमिश देवगन लखीमपुर खीरी केस
सम्बंधित खबरें

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

10 hours ago

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

1 day ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

1 day ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

1 day ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

4 days ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

10 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

15 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

16 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

10 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

16 hours ago