होम / सोशल मीडिया / केरल कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल : अशोक श्रीवास्तव ने कही ये बड़ी बात
केरल कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल : अशोक श्रीवास्तव ने कही ये बड़ी बात
आपको बता दें, हाल ही में राहुल गांधी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गाली देने का मामला सामने आया था। इसके विरोध में बीजेपी ने गुरुवार को 5 घंटे का बिहार बंद बुलाया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
केरल कांग्रेस के एक ट्वीट ने बिहार में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। केरल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बिहार की तुलना बीड़ी से करते हुए 'B से बिहार, B से बीड़ी' जिसके बाद बवाल मच गया। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, यूपी और बिहार के लोगों से नफरत सिर्फ डीएमके ही नहीं, कांग्रेस के नेता भी करते हैं। केरल कांग्रेस का यह ट्वीट देखिए B से बिहार, B से बीड़ी। इनकी सामंती सोच से बिहार के लोग सिर्फ बीडी पीते रहते हैं और टॉयलेट क्लीनर्स होते हैं।
आपको बता दें, हाल ही में राहुल गांधी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गाली देने का मामला सामने आया था। इसके विरोध में बीजेपी ने गुरुवार को 5 घंटे का बिहार बंद बुलाया था। जानकारों का मानना है कि इस प्रकार के विवादों से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।
यूपी और बिहार के लोगों से नफरत सिर्फ DMK ही नहीं, कांग्रेस के नेता भी करते हैं।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) September 5, 2025
केरल कांग्रेस का यह ट्वीट देखिए B से बिहार, B से बीड़ी। इनकी सामंती सोच से बिहार के लोग सिर्फ बीडी पीते रहते हैं और टॉयलेट क्लीनर्स होते हैं।
ट्वीट पर बवाल होने के बाद इसे डीलीट किया गया है। pic.twitter.com/vpztLWGKSz
टैग्स