होम / सोशल मीडिया / रुबिका लियाकत ने UCC को लेकर शुरू किया अभियान, मिल रहा अपार जन समर्थन
रुबिका लियाकत ने UCC को लेकर शुरू किया अभियान, मिल रहा अपार जन समर्थन
रुबिका ने अपने शो में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि अंबेडकर समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश की जानी मानी एंकर और हिंदी न्यूज चैनल 'भारत 24' के प्राइम टाइम शो की सूत्रधार रुबिका लियाकत ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर एक जन अभियान शुरू किया है।
इस अभियान में लोगों के बीच यूसीसी को लेकर जो अफवाहें थीं, उन्हें एंकर रुबिका लियाकत ने अपने शो में दूर करने का काम किया। साथ ही लोगों को बताया कि यूसीसी देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है। अगर देश में यूसीसी लागू हो जाएगा तो आम आदमी को क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।
रुबिका लियाकत की इस मुहिम को लोगों का समर्थन मिल रहा है और भारत24 के नंबर 9315600415 पर अब तक 77 हजार से ज्यादा लोगों के मिस्ड कॉल आ चुके हैं। रुबिका ने अपने शो में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा, संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे। उनका मानना था कि सभी धर्मों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करके सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार दिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए बाबा साहब अंबेडकर को संसद में काफी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
दूसरी ओर, जवाहरलाल नेहरू और उनकी महिला समर्थक भी यूसीसी को लागू करना चाहते थे, लेकिन विरोध के कारण नेहरू प्रशासन भी पीछे हट गया और सभी धर्मों पर कानून बनाने के बजाय हिंदू कोड बिल का मसौदा तैयार किया गया-
LIVE | डॉ. अंबेडकर ने समान नागरिक संहिता पर क्या कहा था?
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) July 27, 2023
Watch Live: https://t.co/LwRcFOjqq0#BharatMaangeUCC@RubikaLiyaquat pic.twitter.com/2XQdH4xPhM
टैग्स