होम / सोशल मीडिया / इस घटना पर बोलीं रुबिका लियाकत, लोकतंत्र की आड़ में जीत रहे तानाशाह हैं ये

इस घटना पर बोलीं रुबिका लियाकत, लोकतंत्र की आड़ में जीत रहे तानाशाह हैं ये

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने एक विवादित बयान दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने एक विवादित बयान दिया है। संसद में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पर बहस चल रही थी। इसी दौरान सेंथिल कुमार का यह बयान आया।

संसद में बोलते हुए सेंथिल कुमार ने कहा कि ‘बीजेपी की ताकत केवल हिंदी पट्टी के राज्यों में चुनाव जीतना है। जिन्हें हम आमतौर पर गौमूत्र राज्य भी कहते हैं। आप दक्षिण भारत में नहीं जीत सकते हैं। उनके इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रुबिका लियाकत ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट कर उनकी भरसक निंदा की है।

रुबिका लियाकत ने लिखा, 'डीएमके के इस सांसद को सुनिए। घमंड देखिए। उत्तर भारत इनके लिए गौमूत्र राज्यों का समूह है। दरअसल ये लोकतंत्र की आड़ में जीत रहे तानाशाह हैं। इनकी पसंद को नापसंद करो तो फ़ौरन अपनी असलियत दिखा देंगे। पार्टी से नफ़रत करते-करते वोटरों से नफ़रत। ग़ज़ब बेशर्मी है।'

आपको बता दें कि सेंथिल कुमार एक पेशेवर रेडियोलॉजिस्ट (डॉक्टर) हैं। वह 2019 में पहली बार डीएमके के टिकट पर तमिलनाडु के धर्मपुरी से चुनाव लड़े और बड़े मार्जिन के साथ जीत दर्ज की थी।

 


टैग्स राहुल गांधी कांग्रेस डीएमके लोकसभा शिवसेना डीएनवी सेंथिलकुमार
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

9 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

9 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

10 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

36 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago