होम / सोशल मीडिया / भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय की स्मृति में प्रार्थना सभा
भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय की स्मृति में प्रार्थना सभा
भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय के दिवंगत बड़े भाई राजेश राय की याद में दिल्ली के लोधी रोड स्थित चिन्मय मिशन में प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
दिल्ली के लोधी रोड स्थित चिन्मय मिशन में सोमवार को भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय की स्मृति में भावपूर्ण प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देश के अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, वरिष्ठ पत्रकार, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपेंद्र राय ने अपने भाई को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा, 'सबको कुछ न कुछ चाहिए होता है, पर मेरे गुड्डू भैया को कभी कुछ नहीं चाहिए था। वे सचमुच मन से साधु थे। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद भी उन्हें हमसे विदा लेना पड़ा। वह बेबसी मैं कभी नहीं भूल सकता।'
कवि कुमार विश्वास ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'तृप्त होकर धरती से जाना ही मोक्ष है। भगवान कृष्ण प्रेम में अपनी पूरी उपस्थिति देते हैं ,वही भाव उपेंद्र जी के भीतर भी जागा है।' वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भगवान बुद्ध के उदाहरण से समझाया कि मृत्यु का अनुभव आत्मा की यात्रा है, जिसे कोई लौटकर साझा नहीं करता। प्रार्थना सभा में केसी त्यागी, मुमताज पटेल, पंकज सिंह और डॉ. शिव कुमार शरीन सहित कई नेता और पत्रकार भी उपस्थित रहे।
मेरे बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की पुण्य स्मृति में दिल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आपके प्रेम, आशीर्वाद और संवेदनाओं ने हमें अत्यंत संबल दिया। इस अवसर पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने अपने शोक संदेश भेजे, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। सभा में आए सभी लोगों का… pic.twitter.com/rnYyXQX8dN
— Upendrra Rai (@UpendrraRai) November 11, 2025
टैग्स