होम / सोशल मीडिया / क्या रिया चक्रवर्ती से माफ़ी मांगेगा मीडिया : राजदीप सरदेसाई

क्या रिया चक्रवर्ती से माफ़ी मांगेगा मीडिया : राजदीप सरदेसाई

इसी साल मार्च में CBI ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में दावा किया कि रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि सुशांत को रिया ने आत्महत्या के लिए उकसाया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 5 साल हो चुके हैं। इसी साल मार्च में इस मामले में CBI की जांच पूरी हुई। CBI की क्लोजर रिपोर्ट से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को राहत मिली है। क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने खुदकुशी की है और इसमे रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार को पूरी तरह से क्लीनचिट दी गई है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय दी।

उन्होंने लिखा, तो पांच साल बाद, सुशांत सिंह राजपूत मामले में मार्च में दायर की गई सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट का विवरण आखिरकार सामने आ गया है। मैं जो प्रश्न पूछता हूं : रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार को उनके खोए हुए पांच साल कौन लौटाएगा। दुख की बात है कि मीडिया के उस हिस्से में से कोई भी, जिसने उनके खिलाफ गलत तरीके से प्रचार किया था, माफी मांगेगा, नहीं?

आपको बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार ने रिया और उनके परिवार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था और उन्हें धमकी दी थी। 5 साल चले केस के बाद इसी साल मार्च में CBI ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में दावा किया कि रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि सुशांत को रिया ने आत्महत्या के लिए उकसाया था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करे भरोसा : रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

5 minutes ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

23 hours ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

23 hours ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

2 days ago

बांग्लादेश को 60 करोड़ देने पर बहस: राणा यशवंत ने बताया राष्ट्रहित का पक्ष

बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये देने पर उठे सवालों के बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने कहा कि यह मदद राष्ट्रहित, व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए जरूरी है, न कि किसी तरह की खैरात है।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

21 hours ago