होम / सोशल मीडिया / राहुल गांधी के बयान पर बोले आलोक मेहता- विदेशी धरती से भारत की छवि बिगाड़ने का प्रयास

राहुल गांधी के बयान पर बोले आलोक मेहता- विदेशी धरती से भारत की छवि बिगाड़ने का प्रयास

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल के बयान को झूठा और भारत को बदनाम करने वाला बताया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेशी धरती से भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं और यहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए के छात्रों को संबोधित करते हुए भारत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी जासूसी करवाई जाती है। राहुल गांधी  ने कहा कि अफसरों ने उन्हें फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी। ये भी कहा कि भारत की सभी संस्थानें सरकार के कब्जे में हैं। मीडिया और न्यायालयों पर भी सरकार का नियंत्रण है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने भी राहुल गांधी को जमकर खरी खोटी सुनाई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल के बयान को झूठा और भारत को बदनाम करने वाला बताया।

उन्होंने कहा, कल के नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा एक बार फिर साफ हुआ है और ये रोने-धोने का काम राहुल गांधी एक बार फिर विदेश की धरती पर कर रहे हैं। इस पूरे मसले पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ब्रिटेन में राहुल गांधी ने हिंदुस्तान में अल्पसंख्यको पर हमले, सरकार द्वारा नेताओं के फ़ोन टेप होने और मीडिया/ न्यायपालिका पर क़ब्ज़े के आरोप लगाए हैं। भारत की छवि बिगाड़ने का प्रयास। लेकिन क्या उन्होंने कल ही सुप्रीम कोर्ट इंडिया के फ़ैसले नहीं देखे जो सरकार के दबाव में क़तई नहीं हैं।

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं- 

 


टैग्स मीडिया ट्विटर मीडिया न्यूज़ ट्विटर न्यूज़
सम्बंधित खबरें

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

19 hours ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

19 hours ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

1 day ago

बांग्लादेश को 60 करोड़ देने पर बहस: राणा यशवंत ने बताया राष्ट्रहित का पक्ष

बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये देने पर उठे सवालों के बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने कहा कि यह मदद राष्ट्रहित, व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए जरूरी है, न कि किसी तरह की खैरात है।

1 day ago

कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी अपने ही नेता: राजदीप सरदेसाई

वहीं असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि उनका “आत्मसम्मान” आहत हुआ है, जिसका संकेत यह माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago